Who Is Rameshwar Sharma: भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी के फायरब्रांड विधायक रामेश्वर शर्मा तीखे बयानों और ओवैसी से जुबानी जंग के कारण चर्चा में हैं, उनकी राजनीति आक्रामक हिंदुत्व पर केंद्रित रही है.
आखिर कौन है रामेश्वर शर्मा?
Rameshwar Sharma Kaun Hai: मध्य प्रदेश की राजनीति में रामेश्वर शर्मा एक बड़ा और जाना-पहचाना नाम हैं. वे भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी के फायरब्रांड विधायक हैं. अपने तीखे बयानों और आक्रामक हिंदुत्व वाली छवि के कारण वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में काजी कैंप पर मिसाइल वाले बयान के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ उनकी तीखी जुबानी जंग ने उन्हें फिर से नेशनल न्यूज में ला दिया है.
रामेश्वर शर्मा कोई नए नेता नहीं, बल्कि हुजूर सीट पर बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा हैं. वे 2013, 2018 और 2023 में लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं, जो उनकी पकड़ को दिखाता है. शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 2003 में भारतीय शिक्षा परिषद, यूपी से BA किया है.
चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 8.40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. उनके खिलाफ कोई गंभीर केस पेंडिंग नहीं है, सिर्फ एक पुराने मामले में 2015 में 500 रुपये का जुर्माना लगा था.
काजी कैंप विवाद पर ओवैसी की चुनौती का जवाब देते हुए रामेश्वर ने कहा था कि भारत की सेना ने मिसाइलें आतंकवाद के खिलाफ बनाई हैं, जहां आतंकी कैंप होंगे वहां मिसाइलें चलती रहेंगी और ओवैसी को भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: कार पर लात, पीछे से टक्कर और बार बार ब्रेक… रोड रेज के बाद Gemini की मदद से CEO ने उठाया कदम
ये भी पढ़ें; Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर में 105 बार चोरी! CCTV फुटेज से सामने आया सच, SIT ने SC को बताई पूरी कहानी
Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…
IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…
Railway Passenger Amenities: दुर्गा पूजा के मौके पर पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस…
Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत ट्रेन तो काफी पहले शुरु हो चुकी हैं और अब…
Virat Kohli real estate investments: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के माता-पिता के…
Cancer Medicine Price: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो गया है.…