होम / World Kindness Day 2023 : आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व दयालुता दिवस, जानिए क्या है इतिहास और महत्व

World Kindness Day 2023 : आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व दयालुता दिवस, जानिए क्या है इतिहास और महत्व

Deepika Gupta • LAST UPDATED : November 13, 2023, 1:49 am IST

 India News ( इंडिया न्यूज़ ) World Kindness Day 2023: हर साल 13 नवंबर को विश्व दयालुता दिवस (World Kindness Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत जापान में साल 1997 में की गयी थी। इसका मुख्य उद्देश्य था लोगों को अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करना और दूसरों के प्रति दयालु रहना। वर्तमान समय में कई देशों (जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात सहित नाइजीरिया) में विश्व दयालुता दिवस मनाया जाता है। बहुत लम्बे वक्त के बाद सिंगापुर और अब भारत और इटली भी इस मुहिम में शामिल हो गए हैं। तो चलिए जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व दयालुता दिवस और क्या है इसका इतिहास और महत्व।

विश्व दयालुता दिवस का इतिहास

विश्व दयालुता दिवस पहली बार 1998 में द वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट नामक एक संगठन द्वारा मनाया गया था। इसका गठन 1997 में दुनिया भर के समान विचारधारा वाले दयालु संगठनों के टोक्यो सम्मेलन में किया गया था। वर्ष 2019 में, इस संगठन को स्विस कानून के तहत एक आधिकारिक एनजीओ के रूप में रजिस्ट्रेशन किया गया था। फिलहाल वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट में 28 से अधिक देश शामिल हैं।

विश्व दयालुता दिवस का महत्व

विश्व दयालुता दिवस हमें लोगों के प्रति सरल और मदद की भावना करने के लिए आगे बढ़ने को प्रेरित करती है। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे कोई भी व्यक्ति अपनी दयालुता प्रदर्शित कर सकता है और दूसरों को भी उसका अनुसरण करने के लिए प्रेरित कर सकता है। उदाहरण के लिए मुसीबत के समय आप अपने पड़ोसी के प्रति दयालु हो सकते हैं। या बुजुर्गों के प्रति धैर्यवान और मददगार बन सकते हैं। छोटे-छोटे प्रयास लोगों के जीवन में एक साधारण बातचीत में या शायद एक संदेश में भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Athiya-KL Rahul: भारत v/s नीदरलैंड मैच में अथिया ने इस तरह बढ़ाया पति का जोश, शेयर की तस्वीर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kidnap nine month boy: 5 लोगों ने अपहरण किया, नौ महीने के बच्चे को पुरी में ₹ 58,500 में बेचा, गिरफ्तार- Indianews
Uttar Pradesh: एक व्यक्ति के बैंक खाते में आया 9,900 करोड़ रुपये, अपनी आंखों पर नहीं हुआ भरोसा, बैंक ने बताई वजह- Indianews
Air India Express: कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया विमान के इंजन में लगी आग, बेंगलुरु हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग- Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में विभव कुमार को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया- Indianews
RCB vs CSK: चिन्नास्वामी थ्रिलर के बाद गुस्से में दिखे एमएस धोनी, विराट कोहली हुए इमोशनल- Indianews
IPL 2024 RCB vs CSK: RCB की धमाकेदार वापसी, CSK को हरा प्लेऑफ में पहुंचे- Indianews
Lalu Prasad Yadav: ‘मैं तुम्हें अपना ऊंट दूंगा..’, विरासत कर पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर लालू प्रसाद यादव का तंज- Indianews
ADVERTISEMENT