Live TV
Search
Home > देश > जमशेदपुर में मिला ‘वर्ल्ड वार’ का बम, मछुआरों की पड़ी नजर, बढ़ी दहशत

जमशेदपुर में मिला ‘वर्ल्ड वार’ का बम, मछुआरों की पड़ी नजर, बढ़ी दहशत

झारखंड के जमशेदपुर में मिसाइल की तरह दिखने वाला बम मिला है, जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है. इससे पहले भी यहां पर बम मिला था. दरअसल, मछली पकड़ने गए मछुआरों को नदी के तट पर ये बम मिला, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 16, 2026 11:39:14 IST

Mobile Ads 1x1

Bomb Found in Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी के अंदर एक संदिग्ध मिसाइलनुमा बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है. बताया जा रहा है कि यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का हो सकता है. जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग रात में मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे. गर्मी के कारण जलस्तर कम होने से नदी के अंदर एक बड़ी धातु जैसी संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. जब उसके पास जाकर देखा, तो लोगों को शक हुआ कि यह बम हो सकता है. आनन-फानन में इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

पहले भी मिल चुके हैं ‘वर्ल्ड वॉर’ के बम

गौरतलब है कि इससे पहले 17 मार्च को भी इसी इलाके में सुवर्णरेखा नदी किनारे एक बम बरामद किया गया था. उस समय सेना की विशेषज्ञ टीम ने जांच के बाद उसे अमेरिकी निर्मित और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया गया बम बताया था. इतना ही नहीं, गांव के भीतर भी एक और बम मिला था, जिसे बाद में सेना ने करीब 8 दिन बाद सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय (डिस्पोज) किया था.

ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

लगातार इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे इलाके की गहन जांच कराई जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. ग्रामीणों में दहशत है कि बार-बार बम के अवशेष मिल रहे हैं. उनके मन में सवाल है कि क्या यह इलाका अब भी खतरनाक विस्फोटकों की जद में है और क्या समय रहते इनका स्थायी समाधान निकाला जा सकता है?

पुलिस अलर्ट

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी तरह की संदिग्ध वस्तु दिखती है, तो उसके पास जाने या उसे छूने से बचें. पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दें. वहीं पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है. इस बारे में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने  जानकारी दी कि ग्रामीणों द्वारा बम मिलने की सूचना मिली है. इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

MORE NEWS