<
Categories: देश

यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा फंसे! जगन्नाथ मंदिर पर टिप्पणी, पुलिस में शिकायत दर्ज

यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करने का आरोप है. पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर पर कमेंट करने के लिए यूट्यूबर और व्लॉगर शुभंकर मिश्रा के खिलाफ पुरी के सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. मंदिर के सीनियर सेवायत गौरहरि प्रधान ने मिश्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है.

शुभंकर मिश्रा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि जगन्नाथ संस्कृति को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और गलत जानकारी फैलाई गई है. यह कमेंट उनके लिए और मुश्किल खड़ी कर सकता है.

क्या मामला है?

कुछ दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में शुभंकर मिश्रा ने कथित तौर पर दावा किया था कि जो जोड़े शादी से पहले श्रीमंदिर आएंगे. वे शादी नहीं कर पाएंगे और 12वीं सदी के इस मंदिर को राधारानी का श्राप मिला है. उन्होंने कहा कि राधारानी एक बार भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन करने श्री जगन्नाथ मंदिर गई थीं. लेकिन मंदिर के सेवायत ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. मिश्रा ने वीडियो में कहा कि राधारानी ने तब मंदिर को श्राप दिया था. हालांकि गौरहरि प्रधान ने कहा कि यह जानकारी ‘पूरी तरह से बेमतलब’ और ‘गुमराह करने वाली’ है. उन्होंने कहा ‘किसी भी धार्मिक किताब में ऐसी जानकारी का ज़िक्र नहीं है. शुभंकर मिश्रा सिर्फ़ अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने और सोशल मीडिया पर ज़्यादा फॉलोअर्स और व्यूज पाने के लिए मनगढ़ंत कहानियां फैला रहे है.’

SP प्रतीक सिंह ने क्या कहा?

इस मामले पर पुरी के पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) प्रतीक सिंह ने कहा कि ‘सिंहद्वार पुलिस ने यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा के ख़िलाफ शिकायत ले ली है. पुलिस शिकायत की जांच करेगी.’

पुरी की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट दिव्या ज्योति परिदा ने कहा कि ‘जगन्नाथ संस्कृति के बारे में गलत जानकारी फैलाना सही नहीं है. ऐसा करने वालों के ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक पर क्या मिलेगा MBBS? एडमिशन की सच्चाई और ये है बेहतर विकल्प

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक मेहनत की कमी नहीं, बल्कि…

Last Updated: April 6, 2026 13:53:32 IST

फिन एलन बनाम अर्शदीप…केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला आज; इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

KKR vs PBKS: आईपीएल में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला…

Last Updated: April 6, 2026 13:51:48 IST

एनुअल डे पर फुल मस्ती, लेकिन घर पहुंचने से पहले गिरी 9 लाशें; डिंडोरी हादसा जान कलेजा फट जाएगा

Dindori Family Tragedy 2026: एक अधिकारी ने PTI को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब…

Last Updated: April 6, 2026 13:39:18 IST

KKR vs PBKS: अय्यर की पंजाब या रहाणे की कोलकाता… हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…

Last Updated: April 6, 2026 13:35:16 IST

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST