<
Categories: विदेश

China SCO Summit 2025: पाकिस्तान के ‘दोस्त’ के सामने PM मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, सरेआम हुई शहबाज शरीफ की बेइज्जती

Prime Minister Narendra Modi Address China SCO Summit 2025: चीन में शंघाई सहयोग परिषद में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा।

Prime Minister Narendra Modi Address: चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग परिषद (SCO समिट 2025) में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आतंकवाद के बहाने पाकिस्तान की जमकर खबर ली। SCO के सदस्यों के सत्र में संबोधन में नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद वैश्विक स्तर पर बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी देश के विकास का आधार सुरक्षा, शांति और स्थिरता है। ऐसे में आतंकवाद केवल किसी किसी देश की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक साझा चुनौती है।

आतंकवाद से सुरक्षित महूसस नहीं कर सकता कोई

पीएम ने कहा कि भारत ने आतंकवाद से लड़ाई में एकता पर ज़ोर दिया है, क्योंकि कोई भी देश कोई समाज, कोई नागरिक दशहत की स्थिति में खुद को सुरक्षित मसहूस नहीं कर सकता है। पीएम ने मंच से कहा कि भारत ने अल-कायदा और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों से लड़ने की पहलसंयुक्त सूचना अभियान की अगुवाई करके की। इतना ही नहीं भारत ने आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ आवाज़ भी उठाई। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्वकि समर्थन के लिए ऐसे देशों का शुक्रिया भी अदा किया। 

किया पहलगाम हमले का जिक्र

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला ऐसे देशों के लिए खुली चुनौती था, जो मानवता में विश्वास रखते हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि ऐसे में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठना स्वाभाविक है। पीएम मोदी ने सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद को खुला समर्थन किसी भी देश को स्वीकार्य हो सकता है। हमें स्पष्ट रूप से और एक स्वर में कहना होगा कि आतंकवाद पर कोई भी दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं होंगे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर हमला बोला। हैरत की बात यह है कि इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद था। 

भारत 4 दशक से झेल रहा आतंकवाद का दंश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 40 साल से भारत आतंक की पीड़ा को झेल रहा है। पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि हमने हाल ही में आतंकवाद का घिनौना रूप देखा। पीएम ने ऐसे लोगों का जिक्र किया जो भारत के साथ खड़े थे। साथ ही ऐसे देशों का शुक्रिया भी किया। पीएम ने समिट के सफल आयोजन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बधाई दी और साथ की भव्य स्वागत के लिए आभार। इस मौके  पर उन्होंने उज़्बेकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस बधाई दी। 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Railway Vacancy: रेलवे में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 10वीं, ITI पास करें आवेदन, अच्छी है सैलरी

Sarkari Naukri Indian Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे (Railway Jobs) में नौकरी (Govt Jobs) की…

Last Updated: March 26, 2026 15:57:39 IST

IPL 2026: RCB vs SRH मैच से पहले स्टेडियम एंट्री, ट्रैफिक और पार्किंग अपडेट, 2025 हादसे के बाद पुलिस एडवाइजरी

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद मैच से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी…

Last Updated: March 26, 2026 15:54:50 IST

मेटफॉर्मिन का ब्रेन पर क्या असर? रिसर्च ने टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को चौंकाया, नुकसान भी जान लीजिए

Metformin Works in Brain: हाल ही में हुए एक शोध में टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के…

Last Updated: March 26, 2026 15:45:43 IST

ईरान में ‘शांति वार्ता’ को लेकर बोमन ईरानी ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मंदाना करीमी ने कसा तंज

बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो…

Last Updated: March 26, 2026 15:47:07 IST

ईरान में ‘शांति वार्ता’ को लेकर बोमन ईरानी ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मंदाना करीमी ने कसा तंज

बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो…

Last Updated: March 26, 2026 15:46:06 IST

Driving Rules: बच्चों की किस गलती पर पैरेंट्स जाएंगे जेल, 2 लाख तक देना होगा जुर्माना

Driving Minor Rules: नाबालिग के वाहन चलाते समय हादसा होने पर पैरेंट्स को अब 25…

Last Updated: March 26, 2026 15:43:58 IST