<
Categories: विदेश

पत्नी के महिला होने का सबूत देंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, दुनिया हैरान! जानिए क्या है पूरा मामला?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी अदालत में अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के महिला होने का सबूत पेश करने का फैसला किया है. कैंडेस ओवेन्स के विवादित दावों के खिलाफ यह मानहानि का मामला दुनिया भर में सुर्खियाँ बटोर रहा है.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी अदालत में अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के महिला होने का प्रमाण देने के लिए “फोटोग्राफिक और वैज्ञानिक सबूत” पेश करने का फैसला किया है. यह कदम उन्होंने अमेरिकी दक्षिणपंथी पॉडकास्टर कैंडेस ओवेन्स के खिलाफ दायर मानहानि मुकदमे के तहत उठाया है. ओवेन्स पर आरोप है कि उन्होंने यह दावा फैलाया कि ब्रिगिट पुरुष के रूप में पैदा हुई थीं. जिसे मैक्रों ने “अजीबोगरीब, अपमानजनक और बेतुका” बताया है.

बीबीसी के फेम अंडर फायर पॉडकास्ट में मैक्रों के वकील टॉम क्लेयर ने बताया कि ये दावे फ्रांस की प्रथम महिला के लिए बेहद परेशान करने वाले रहे हैं और राष्ट्रपति के लिए भी ध्यान भटकाने वाले साबित हुए हैं. उन्होंने कहा, “किसी भी व्यक्ति की तरह, जब आपके परिवार पर हमला होता है तो यह आपको प्रभावित करता है. राष्ट्रपति होने के बावजूद वह भी इससे अछूते नहीं हैं.”

मैक्रों सबूत के तौर पर क्या पेश करेंगे?

क्लेयर ने सटीक जानकारी साझा नहीं की, लेकिन इशारा दिया कि अदालत में विशेषज्ञों की गवाही पेश की जाएगी, जो वैज्ञानिक प्रकृति की होगी. इसके अलावा, ब्रिगिट मैक्रों की गर्भावस्था और बच्चों की परवरिश से जुड़ी तस्वीरें भी अदालत में सबूत के रूप में प्रस्तुत की जा सकती हैं.

कैंडेस ओवेन्स ने क्या कहा?

लाखों ऑनलाइन फ़ॉलोअर्स वाली विवादित दक्षिणपंथी हस्ती कैंडेस ओवेन्स ने दावा किया है कि ब्रिगिट एक पुरुष हैं. मार्च 2024 में उन्होंने यहां तक कहा था कि वह इस आरोप पर अपनी “पूरी पेशेवर प्रतिष्ठा” दांव पर लगाने को तैयार हैं.

द गार्जियन के अनुसार, मुकदमे में यह भी आरोप है कि ओवेन्स ने झूठे दावे किए कि:

  • ब्रिगिट का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था और उन्होंने किसी और की पहचान चुराई.
  • राष्ट्रपति और प्रथम महिला आपस में रक्त संबंधी हैं.
  • राष्ट्रपति मैक्रों को CIA के MKUltra जैसे मन-नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चुना गया था.
  • दोनों इन रहस्यों को छिपाने के लिए जालसाजी और सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं.

मैक्रों का रुख

मैक्रों ने 23 जुलाई को अमेरिका के डेलावेयर में मुकदमा दायर किया. उनका कहना है कि उन्होंने ओवेन्स को अपने बयान वापस लेने के कई मौके दिए, लेकिन बार-बार के अनुरोधों को नज़रअंदाज़ करने के बाद यह कदम उठाना पड़ा.

दंपति ने बयान जारी कर कहा, “सुश्री ओवेन्स ने हमारे वकीलों के हर अनुरोध को ठुकराकर इन झूठे आरोपों की पुष्टि की. ऐसे में अदालत का सहारा लेना ही हमारे पास एकमात्र विकल्प था. हम उम्मीद करते हैं कि यह मुकदमा सच को सामने लाएगा और इस मानहानि अभियान का हमेशा के लिए अंत करेगा.”

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक पर क्या मिलेगा MBBS? एडमिशन की सच्चाई और ये है बेहतर विकल्प

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक मेहनत की कमी नहीं, बल्कि…

Last Updated: April 6, 2026 13:53:32 IST

फिन एलन बनाम अर्शदीप…केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला आज; इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

KKR vs PBKS: आईपीएल में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला…

Last Updated: April 6, 2026 13:51:48 IST

एनुअल डे पर फुल मस्ती, लेकिन घर पहुंचने से पहले गिरी 9 लाशें; डिंडोरी हादसा जान कलेजा फट जाएगा

Dindori Family Tragedy 2026: एक अधिकारी ने PTI को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब…

Last Updated: April 6, 2026 13:39:18 IST

KKR vs PBKS: अय्यर की पंजाब या रहाणे की कोलकाता… हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…

Last Updated: April 6, 2026 13:35:16 IST

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST