Live TV
Search
Home > विदेश > Instagram-Facebook Night Ban: अब रात में नहीं चला पाएंगे इंस्टा-फेसबुक! Meta ने लिया बड़ा फैसला, जानिए नए नियम

Instagram-Facebook Night Ban: अब रात में नहीं चला पाएंगे इंस्टा-फेसबुक! Meta ने लिया बड़ा फैसला, जानिए नए नियम

Instagram-Facebook Night Ban: Meta ने बच्चों की सोशल मीडिया लत को लेकर अमेरिका में समझौता किया है. कंपनी 17 अरब डॉलर तक दे सकती है. बच्चों के लिए Facebook-Instagram पर दो घंटे की लिमिट और रात में रोक होगी.

Written By:
Last Updated: 2026-08-27 11:26:03

Mobile Ads 1x1

Instagram-Facebook Night Ban: Meta पर बच्चों और किशोरों को सोशल मीडिया की लत लगाने का आरोप लगा है. इस मामले को खत्म करने के लिए कंपनी ने अमेरिका में एक बड़ा समझौता किया है. इस समझौते के तहत Meta करीब 17 अरब डॉलर तक का भुगतान कर सकती है. साथ ही, बच्चों के लिए Facebook और Instagram में कई बदलाव किए जाएंगे. इनमें दोनों ऐप्स पर मिलाकर दिन में 2 घंटे की डिफॉल्ट लिमिट और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक इस्तेमाल पर रोक शामिल है. हालांकि, Meta ने इस समझौते में किसी भी गलती को स्वीकार नहीं किया है.

दो घंटे की की लिमिट

एग्रीमेंट के तहत, टीनएजर्स डिफॉल्ट रूप से फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के लिए दिन में दो घंटे तक ही लिमिट में रहेंगे. यह लिमिट सिर्फ पेरेंट्स की परमिशन से ही बंद की जा सकती है. अगर दूसरे प्लेटफॉर्म भी ऐसे कमिटमेंट्स पर साइन करते हैं, तो यह बैन और सख्त हो जाएगा. अगर YouTube, TikTok और Snap भी ऐसा ही करते हैं, तो माइनर्स के लिए डिफॉल्ट लिमिट घटकर एक घंटी रह जाएगी.

12 से 6 बजे क इंस्टा-फेसबुक बंद

डेली की लिमिट के साथ, मेटा आधी रात से सुबह 6 बजे के बीच एक डिफॉल्ट ओवरनाइट ब्लॉक लगाएगा, जिसके दौरान टीनएजर्स दोनों ऐप्स से पूरी तरह लॉक आउट हो जाएंगे. डेली लिमिट्स की तरह, सिर्फ पेरेंट्स ही इस रोक को हटा सकते हैं. अगर दूसरे बडे प्लेटफॉर्म भी इसी तरह की पाबंदियों पर सहमत होते हैं, तो इस ओवरनाइट ब्लॉक को रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक बढाया जा सकता है. मेटा रात के समय और स्कूल के दिनों में डिफॉल्ट रूप से 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए नोटिफिकेशन भी बंद कर देगा.

ये भी पढ़ें:  Nepal Floods: PM मोदी ने बालेन शाह से की बातचीत, जानलेवा बाढ़ के संबंध में जताई चिंता और ‘हर संभव मानवीय सहायता’ का दिया आश्वासन

मंजूरी मिलना अभी बाकी 

यह समझौता 2023 में 51 अमेरिकी राज्यों के अटॉर्नी जनरल की ओर से दायर मुकदमे के बाद हुआ है. इस केस में मेटा पर आरोप था कि उसने बच्चों और किशोरों को Instagram और Facebook का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए आकर्षित किया और इससे जुड़े खतरों की सही जानकारी लोगों को नहीं दी. मामला 18 अगस्त को कैलिफोर्निया की एक अमेरिकी अदालत में ट्रायल के लिए पहुंचा था. अब मेटा समझौते के लिए तैयार हो गया है. हालांकि, इस समझौते को अभी कोर्ट की मंजूरी मिलना बाकी है.

ये भी पढ़ें: Video: जो मिला उसी में भर लिया, कचरे में फेंकी चॉकलेट के लिए मची ऐसी भगदड़; वीडियो देखकर भी नहीं होगा यकीन?

MORE NEWS