<
Categories: विदेश

Japan Earthquake Today: जापान में 7.4 की तीव्रता के भूकंप से अमेरिका तक खौफ, सुनामी का भी अलर्ट हुआ जारी

Japan Earthquake Today: जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसी तीव्रता 7.4 मैग्नीट्यूड मापी गई.

Japan Earthquake Today: जापान में आए तेज भूकंप से आसपास के देशों में भी हड़कंप मच गया है.  7.4 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद सुनामी का भी अलर्ट जारी किया है. साथ ही जापान समेत कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि समुंद्र के पास जाने की गलती नहीं करें. 

7.4 की तीव्रता का आया भूकंप

भूवैज्ञानकों के मुताबिक, सोमवार (20 अप्रैल 2026) को जापान के उत्तरी हिस्से में 7.4 की तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए. जापान में आए इस जोरदार भूकंप के झटकों से धरती कांप गई, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इतने अधिक तीव्रता वाले भूकंप के चलते भारी नुकसान की आशंका जताई गई है. इसके साथ ही सुनामी का  भी अलर्ट जारी किया गया है.

सुनामी की चेतावनी जारी

सोमवार (20 अप्रैल 2026) को आए 7.4 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटकों के बाद नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK ने तटीय इलाकों के लिए तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.  लोगों से कहा गया है कि वे तुरंत सुरक्षित और ऊंची जगहों पर चले जाएं, क्योंकि इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में समुद्र की लहरें करीब 3 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं. ऐसे में समुद्र के किनारे जाने की गलती ना करें. 

अलर्ट मोड पर सरकारी तंत्र

इतनी अधिक तीव्रता के मद्देनजर सरकार भी अलर्ड मोड़ पर आ गई है. संभावित हालात को काबू करने के लिए सारी की सारी सरकारी आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं. सरकारी तंत्र हालात पर नजर रखे हुए है.

सरकार ने बढ़ाई निगरानी

एक ओर जहां सरकार अलर्ट मोड पर है जबकि स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भूकंप और सुनामी से कितना नुकसान हो सकता है. सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि लोगों को बिना समय गंवाए, समुद्र के किनारों से हट जाना चाहिए. 

ऊंची-ऊंची लहरों के उठने की चेतावनी

संबंध प्रशानिक अधिकारियों की ओर से मीडिया  को यह जानकारी दी गई है कि सुनामी के चलते लहरें तय समय से पहले या बाद में आ सकती हैं.. ऐसे में यहां पर लहरों की ऊंचाई अनुमान से ज्यादा भी हो सकती है.  सुनानी से समु्द्र के किनारों पर ऊंची-ऊंची लहरों के उठने से नुकसान हो सकता है.  ऐसे में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है.

 

 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST