Japan Earthquake Today: जापान में आए तेज भूकंप से आसपास के देशों में भी हड़कंप मच गया है. 7.4 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद सुनामी का भी अलर्ट जारी किया है. साथ ही जापान समेत कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि समुंद्र के पास जाने की गलती नहीं करें.
7.4 की तीव्रता का आया भूकंप
भूवैज्ञानकों के मुताबिक, सोमवार (20 अप्रैल 2026) को जापान के उत्तरी हिस्से में 7.4 की तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए. जापान में आए इस जोरदार भूकंप के झटकों से धरती कांप गई, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इतने अधिक तीव्रता वाले भूकंप के चलते भारी नुकसान की आशंका जताई गई है. इसके साथ ही सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है.
सुनामी की चेतावनी जारी
सोमवार (20 अप्रैल 2026) को आए 7.4 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटकों के बाद नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK ने तटीय इलाकों के लिए तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. लोगों से कहा गया है कि वे तुरंत सुरक्षित और ऊंची जगहों पर चले जाएं, क्योंकि इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में समुद्र की लहरें करीब 3 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं. ऐसे में समुद्र के किनारे जाने की गलती ना करें.
अलर्ट मोड पर सरकारी तंत्र
इतनी अधिक तीव्रता के मद्देनजर सरकार भी अलर्ड मोड़ पर आ गई है. संभावित हालात को काबू करने के लिए सारी की सारी सरकारी आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं. सरकारी तंत्र हालात पर नजर रखे हुए है.
सरकार ने बढ़ाई निगरानी
एक ओर जहां सरकार अलर्ट मोड पर है जबकि स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भूकंप और सुनामी से कितना नुकसान हो सकता है. सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि लोगों को बिना समय गंवाए, समुद्र के किनारों से हट जाना चाहिए.
ऊंची-ऊंची लहरों के उठने की चेतावनी
संबंध प्रशानिक अधिकारियों की ओर से मीडिया को यह जानकारी दी गई है कि सुनामी के चलते लहरें तय समय से पहले या बाद में आ सकती हैं.. ऐसे में यहां पर लहरों की ऊंचाई अनुमान से ज्यादा भी हो सकती है. सुनानी से समु्द्र के किनारों पर ऊंची-ऊंची लहरों के उठने से नुकसान हो सकता है. ऐसे में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है.