<
Categories: विदेश

Cambodia Vishnu Statue History: कंबोडिया में तोड़ी गई भगवान विष्णु की मूर्ति का जानें इतिहास, कितनी थी ऊंचाई और क्या है इसका महत्व

Lord Vishnu Statue Destroyed In Cambodia: भारत में इसका कड़ा विरोध हो रहा है तो थाईलैंड और कंबोडिया के सोशल मीडिया यूजर्स भी इस हादसे को लेकर 2 हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं.

Lord Vishnu Statue Destroyed In Cambodia:  थाईलैंड और कंबोडिया में जारी टेंशन के बीच भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है. 22 दिसंबर, 2025 को थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया में जेसीबी की मदद से भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ डाली. अब यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ता जा रहा है. भारत ने आधिकारिक तौर पर इस मंदिर के तोड़े जाने पर अपना विरोध जताया है. मंदिर को तोड़े जाने का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे जेसीबी मशीन कुछ ही देर में   थाईलैंड और कंबोडिया बॉर्डर पर बने विष्णु मंदिर को तोड़ दिया जाता है. इस स्टोरी में हम बताएंगे भगवान विष्णु मंदिर के बारे में पूरी जानकारी. 

9 मीटर ऊंची थी मूर्ति

थाईलैंड की सेना द्वारा कंबोडिया में जिस भगवान विष्णु की मूर्ति को तोड़ गया है वह 9 मीटर ऊंची थी. वर्ष 2014 में यह मूर्ति एक चबूतरे पर स्थापित की गई थी. हैरत की बात यह है कि खुद कंबोडियाई सेना ने यह मूर्ति साल 2013 में उस इलाके में लगाई थी, जिसे थाईलैंड अपना क्षेत्र मानता है. अब थाईलैंड की सेना पर ही आरोप लगा है कि उसने मूर्ति को ढहा दिया. मूर्ति की ऊंचाई 30 फीट बताई जा रही है.

बॉर्डर से 100 मीटर अंदर थी मूर्ति

बताया जा रहा है कि भगवान विष्णु की मूर्ति कंबोडिया के प्रेह विहार सीमा प्रांत में बॉर्डर से करीब 100 मीटर दूर थी. वर्ष 2014 में इस मूर्ति को बनाया गया था. विवाद के चलते 22 दिसंबर, 2025 को थाई मिलिट्री के जवानों ने इसे एक एक्सकेवेटर की मदद से गिरा दिया. वीडियो वायरल होने के बाद भारत ने मूर्ति तोड़ने जाने को अपमानजनक हरकत करार दिया है. 

क्यों तोड़ी गई मूर्ति?

थाईलैंड की सेना ने इस मंदिर को तोड़ने की वजह भी बताई है. थाईलैंड सेना का कहना है कि इस मूर्ति को तोड़ने के पीछे धार्मिक कारण नहीं है. बताया गया है कि यह मामला धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि जमीन के विवाद से जुड़ा है. यह मूर्ति थाईलैंड के उबोन रत्चथानी प्रांत के चोंग आन मा इलाके के पास  लगी थी. यहां पर एक कसीनो भी है. थाईलैंड की सेना का कहना है कि जब उन्होंने इस इलाके पर दोबारा नियंत्रण हासिल किया, तो मूर्ति को हटाना जरूरी हो गया था.  इससे थाईलैंड की संप्रभुता का भी प्रमाण मिलता है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने ने फिर चौंकाया! मध्य प्रदेश में खरीदारी का मौका या खतरे का इशारा?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 6, 2026 09:53:25 IST

Gurgaon: हरियाणा के इस इलाके में रहते हैं? तो आज ही बदल लें घर, हुई ऐसी घटना; खरीदार को देने पड़ेंगे 4 करोड़

Haryana News: हरियाणा रेरा ने चिंटल्स इंडिया को चिंटल्स पैराडिसो में एक घर खरीदने वाले…

Last Updated: April 6, 2026 09:48:08 IST

फैंस को दौड़ाकर जड़ा थप्पड़, चोट में भी जिताया वर्ल्ड कप… फिल्म से कम नहीं टीम इंडिया के ‘कर्नल’ की कहानी!

Dilip Vengsarkar Birthday: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर आज अपना 70वां जन्मदिन मना…

Last Updated: April 6, 2026 09:49:07 IST

Gold Rate Today 6 April 2026: सोने में बड़ा झटका या सुनहरा मौका? आज खरीदें या रुकें, ताजा रेट ने बढ़ाई हलचल!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 6, 2026 09:46:32 IST

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST