<
Categories: विदेश

Meta पर लगा 2.3 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना, प्राइवेसी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

Meta Fined: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को प्राइवेसी से जुड़े मामले में बड़ा झटका लगा है. अमेरिका के न्यू मैक्सिको की अदालत ने कंपनी पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है.

Meta Fined: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को प्राइवेसी से जुड़े एक मामले में बड़ा झटका लगा है. अमेरिका के न्यू मैक्सिको की अदालत ने कंपनी पर 25 अरब डॉलर यानी करीब 2.3 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह मामला यूजर्स के निजी डेटा की सुरक्षा और उन्हें ऑनलाइन नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट से बचाने के दावों से जुड़ा है. मेटा ने अदालत के फैसले पर नाराजगी जताई है और इसके खिलाफ अपील करने का ऐलान किया है.

यूजर्स को गुमराह करने का आरोप

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने माना कि फेसबुक ने न्यू मैक्सिको के उपभोक्ता संरक्षण कानून का उल्लंघन किया. कंपनी पर आरोप था कि उसने लोगों को अपने डेटा जुटाने के तरीकों और प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा को लेकर किए गए दावों के बारे में सही जानकारी नहीं दी. इससे पहले सितंबर में जूरी ने भी मेटा को राज्य के कानून के 4.3 करोड़ से ज्यादा उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार माना था। नियमों के तहत हर उल्लंघन पर अधिकतम 5,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता था. शुरुआती गणना के आधार पर जुर्माने की रकम करीब 219.5 अरब डॉलर तक पहुंच रही थी. हालांकि अदालत ने अंतिम आदेश में इसे 25 अरब डॉलर तय किया.

जुर्माने पर ब्याज भी देना होगा

न्यू मैक्सिको जिला अदालत के न्यायाधीश फ्रांसिस मैथ्यू ने कहा कि कंपनी के उल्लंघन बड़े पैमाने पर हुए और उसके वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका को भी ध्यान में रखा गया. इसी आधार पर भारी जुर्माना उचित माना गया. अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि जब तक पूरी रकम का भुगतान नहीं होता, तब तक जुर्माने पर हर साल 15 प्रतिशत की दर से ब्याज लगेगा. राज्य के अटॉर्नी जनरल राउल टोरेज ने फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि बड़ी टेक कंपनियां भी कानून से ऊपर नहीं हैं और नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हें जवाबदेह ठहराया जा सकता है.

मेटा ने फैसले को दी चुनौती

मेटा के चीफ लीगल ऑफिसर सी.जे. महोनी ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि कंपनी को अपील में जीत मिलने का भरोसा है. उनका कहना है कि इस मुकदमे से राज्य में कारोबार करना मुश्किल हो सकता है. कंपनी ने यह भी तर्क दिया कि मामला इंटरनेट पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकता है.

क्या है कैंब्रिज एनालिटिका विवाद?

यह मामला साल 2018 में चर्चा में आए कैंब्रिज एनालिटिका विवाद से भी जुड़ा है. आरोप था कि राजनीतिक कंसल्टिंग कंपनी ने करीब 8.7 करोड़ फेसबुक यूजर्स का निजी डेटा उनकी अनुमति के बिना हासिल किया था. इस घटना के बाद फेसबुक की डेटा सुरक्षा पर दुनियाभर में सवाल उठे थे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

सूरत में मासूम के साथ घिनौनी वारदात, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Surat Minor Assault: गुजरात के सूरत में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.…

Last Updated: October 22, 2026 21:32:43 IST

पवन सिंह ने ‘नागिन’ प्रियंका चाहर चौधरी को दिया भोजपुरी फिल्म का ऑफर, एक्ट्रेस ने हंसकर दिया ये जवाब

Pawan Singh Bhojpuri Film Offers: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने ‘राइज एंड फॉल सीजन…

Last Updated: October 22, 2026 20:41:21 IST

Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आजमगढ़ कनेक्शन, बबीता की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने क्या बताया?

Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले…

Last Updated: October 22, 2026 19:46:31 IST

Varmora Granito के शेयरों में करीब 6% की तेजी, पहली छमाही का मुनाफा 498% बढ़कर Rs 53.7 करोड़ पहुंचा

पहली छमाही में राजस्व 3.3% बढ़कर ₹714.2 करोड़; सितंबर तिमाही में मजबूत रिकवरी दर्ज अहमदाबाद:…

Last Updated: October 22, 2026 19:22:11 IST

Prohibition in Lucknow: लखनऊ में दो दिन नहीं मिलेगी शराब, 23 और 27 अक्टूबर को बंद रहेंगी दुकानें, जानें वजह

Prohibition in Lucknow: विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के मद्देनजर लखनऊ में 23 अक्टूबर को…

Last Updated: October 22, 2026 18:46:46 IST

नाजिया इलाही खान करेंगी सनातन में वापसी! लोनी विधायक को बताया पिता समान, गोत्र को लेकर कही बड़ी बात

Nazia Ilahi Sanatan Dharma: सुप्रीम कोर्ट की वकील और BJP नेता नाजिया इलाही खान ने…

Last Updated: October 22, 2026 18:38:07 IST