<
Categories: देश

सूरत में मासूम के साथ घिनौनी वारदात, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Surat Minor Assault: गुजरात के सूरत में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति पर 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. इसके बाद उसने धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया, तो उसे जान से मार देंगे.

Surat Minor Assault: गुजरात के सूरत से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. सचिन GIDC इलाके में आठ साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, बच्ची घर में शौचालय की सुविधा नहीं थी, जिसके कारण वो शौच के लिए बाहर गई थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी उसे पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बच्ची को धमकाने का भी आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 अक्टूबर की सुबह बर्फ फैक्ट्री के पास हुई. आरोप है कि बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई. बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां ने बिना देर किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन किया. सूचना मिलते ही सचिन GIDC पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी.

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई. जांच के दौरान आरोपी की पहचान सर्वेश रामलखन निषाद के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खानपुर का रहने वाला बताया गया है. वह सूरत में मजदूरी करता था और तिरुमाला सोसाइटी के पास एक झुग्गी में रहता था. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है.

क्राइम सीन रीक्रिएशन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई. वहां घटना से जुड़े तथ्यों को समझने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएशन किया गया. पुलिस जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. सचिन GIDC थाने के पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गोहिल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: Meta पर लगा 2.3 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना, प्राइवेसी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP News: दुर्गा पूजा में पिया चरणामृत, फिर लगवाना पड़ा रेबीज का इंजेक्शन, 450 लोगों में खौफ

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…

Last Updated: October 22, 2026 22:13:30 IST

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…

Last Updated: October 22, 2026 22:11:44 IST

Meta पर लगा 2.3 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना, प्राइवेसी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

Meta Fined: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को प्राइवेसी से जुड़े मामले…

Last Updated: October 22, 2026 20:48:12 IST

पवन सिंह ने ‘नागिन’ प्रियंका चाहर चौधरी को दिया भोजपुरी फिल्म का ऑफर, एक्ट्रेस ने हंसकर दिया ये जवाब

Pawan Singh Bhojpuri Film Offers: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने ‘राइज एंड फॉल सीजन…

Last Updated: October 22, 2026 20:41:21 IST

Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आजमगढ़ कनेक्शन, बबीता की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने क्या बताया?

Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले…

Last Updated: October 22, 2026 19:46:31 IST

Varmora Granito के शेयरों में करीब 6% की तेजी, पहली छमाही का मुनाफा 498% बढ़कर Rs 53.7 करोड़ पहुंचा

पहली छमाही में राजस्व 3.3% बढ़कर ₹714.2 करोड़; सितंबर तिमाही में मजबूत रिकवरी दर्ज अहमदाबाद:…

Last Updated: October 22, 2026 19:22:11 IST