Live TV
Search
Home > विदेश > पाकिस्तान की गिरी हुई हरकत! SCO ग्रुप फोटो से पीएम मोदी को किया क्रॉप, दुनिया भर में उड़ा मजाक; भारत ने लगाई है ये तस्वीर

पाकिस्तान की गिरी हुई हरकत! SCO ग्रुप फोटो से पीएम मोदी को किया क्रॉप, दुनिया भर में उड़ा मजाक; भारत ने लगाई है ये तस्वीर

पीएम मोदी के भाषण से बौखलाए पाकिस्तान ने SCO समिट की ग्रुप फोटो से भारत के पीएम को हटाया. दुनिया भर में उड़ रहा शहबाज शरीफ का मज़ाक, जानें क्या है पूरा मामला.

Written By:
Last Updated: September 1, 2026 16:58:55 IST

Mobile Ads 1x1

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट 2026 के दौरान पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी छोटी सोच का परिचय पूरी दुनिया के सामने दिया है. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित इस सम्मेलन के बाद ली गई आधिकारिक ग्रुप फोटो के साथ पाकिस्तान ने छेड़छाड़ की और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तस्वीर से हटा दिया.

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार (1 सितंबर) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और पीएम शहबाज शरीफ के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल से SCO समिट की तस्वीरें शेयर की गईं. इस फोटो में पीएम नरेंद्र मोदी को चालाकी से क्रॉप करके (काटकर) हटा दिया गया था.

फोटो पोस्ट करते हुए लिखा गया, ‘किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित SCO समिट में राष्ट्रध्यक्षों के साथ ग्रुप फोटो में प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ.’

भारत का बड़ा दिल, पाकिस्तान की छोटी सोच

एक तरफ जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यह बचकानी हरकत की, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक हैंडल से असली और पूरी ग्रुप फोटो साझा की गई. पीएम मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में शहबाज शरीफ समेत सम्मेलन में शामिल सभी नेता साफ नजर आ रहे हैं. इस अंतर ने पूरी दुनिया के सामने दोनों देशों के नजरिए को साफ कर दिया है.

आखिर पाकिस्तान को क्यों लगी मिर्च?

दरअसल, समिट के दौरान भाषण देते हुए पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर घेरा था. पीएम मोदी की बातें सीधे तौर पर पाकिस्तान की नीतियों पर प्रहार कर रही थीं.

समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ‘हमें आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करना होगा और इसे मिलने वाली वित्तीय मदद की सप्लाई लाइन को काटना होगा. हमें एक सुर में यह बात साफ करनी होगी कि आतंकवाद से निपटने के मामले में दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं है.’

आतंकवाद पर भारत के इस कड़े रुख और दुनिया भर में पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिशों से बौखलाकर ही पाकिस्तानी पीएमओ ने यह घटिया कदम उठाया. हालांकि, सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आते ही पाकिस्तान की इस हरकत की पोल खुल गई और उसकी काफी किरकिरी हो रही है.

MORE NEWS