Pakistan Train Accident: पाकिस्तान में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने की खबर सामने आई है. पंजाब प्रांत के शेर शाह इलाके में कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई. इस दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं लगभग 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव दलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और ट्रेन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया. हादसे का कारण अभी सामने नहीं आया है.
सुबह हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 5:15 बजे हुई. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के अनुसार, रहमान बाबा एक्सप्रेस पंजाब के शेर शाह इलाके में पटरी से उतर गई. यह ट्रेन पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची को उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर से जोड़ती है.
हादसे के कारण ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच दहशत फैल गई.
At least five passengers were killed, and more than 30 were injured after a passenger train derailed in Pakistan’s central city of Multan, with 14 coaches coming off the tracks. The train was travelling from Karachi to Peshawar. The rescue operation is ongoing #Pakistan #TrainDerailment #Multan #breakingnews
— Sajjad Tarakzai (@SajjadTarakzai) October 13, 2026
घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहतकर्मियों ने ट्रेन के 14 डिब्बों से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया. हादसे में घायल हुए लगभग 30 यात्रियों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अस्पताल में भर्ती घायलों
बचाव अभियान के दौरान अब तक पांच शव निकाले जाने की जानकारी सामने आई है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रेल हादसे पर दुख जताया है. दोनों नेताओं ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए.
ये भी पढ़ें: Lucknow University: अब फ्री में नहीं मिलेगी LU की डिग्री, हर छात्र को देनी होगी इतनी फीस