<
Categories: विदेश

Pakistan Train Accident: पंजाब प्रांत में पटरी से उतरी रहमान बाबा एक्सप्रेस, 5 यात्रियों की मौत, 30 घायल

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब में बड़ा रेल हादसा हो गया. रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई, जिसके बाद ये हादसा हुआ. इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है और कई घायल हैं.

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने की खबर सामने आई है. पंजाब प्रांत के शेर शाह इलाके में कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई. इस दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं लगभग 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव दलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और ट्रेन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया. हादसे का कारण अभी सामने नहीं आया है.

सुबह हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 5:15 बजे हुई. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के अनुसार, रहमान बाबा एक्सप्रेस पंजाब के शेर शाह इलाके में पटरी से उतर गई. यह ट्रेन पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची को उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर से जोड़ती है. 
हादसे के कारण ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच दहशत फैल गई.

घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहतकर्मियों ने ट्रेन के 14 डिब्बों से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया. हादसे में घायल हुए लगभग 30 यात्रियों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

अस्पताल में भर्ती घायलों

बचाव अभियान के दौरान अब तक पांच शव निकाले जाने की जानकारी सामने आई है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रेल हादसे पर दुख जताया है. दोनों नेताओं ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए.

ये भी पढ़ें: Lucknow University: अब फ्री में नहीं मिलेगी LU की डिग्री, हर छात्र को देनी होगी इतनी फीस

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

कभी प्यार के नाम पर सहा टॉर्चर, एक्स बॉयफ्रेंड ने सिगरेट से जलाया; सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

Niti Taylor: एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुराने रिश्ते…

Last Updated: October 13, 2026 13:31:00 IST

PM Modi: ‘मीडिया डाइवर्सिटी’, ‘ओपन डिबेट्स’…, पीएम मोदी ने बताया क्यों भारत है लोकतंत्र की जननी

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा, "हम किसी की कीमत पर नहीं बढ़ते. हम दुनिया…

Last Updated: October 13, 2026 13:05:52 IST

Azam Khan ने ऐसा क्या किया? रामपुर जेल पहुंची ED की टीम; पूछताछ जारी

Azam Khan: चार ईडी अधिकारी सुबह 9:10 बजे लखनऊ से एक गाड़ी में रामपुर जिला…

Last Updated: October 13, 2026 11:55:55 IST

Gwalior Crime News: कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को टीचर ने बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की दी धमकी, ऐसे खुला राज

Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक कोचिंग टीचर पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का…

Last Updated: October 13, 2026 11:43:24 IST

भारत की इकोनॉमी पर IMF का भरोसा कायम, 7 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान; ऊर्जा संकट बढ़ा सकता है मुश्किलें

IMF Report on India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)…

Last Updated: October 13, 2026 11:29:11 IST