होम / युद्ध में जा रहे सैनिकों के स्पर्म फ्रीज करवा रहा है रूस, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

युद्ध में जा रहे सैनिकों के स्पर्म फ्रीज करवा रहा है रूस, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : December 31, 2022, 8:59 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : रूस – यूक्रेन युद्ध दिन प्रति दिन भयंकर रूप लेता जा रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब इस युद्ध को एक नए पड़ाव पर ले जाते हुए खात्मे की तैयारी कर रहे हैं जिससे यूक्रेन में बड़ी तबाही देखने को मिल सकती है। खबरें ऐसी है कि अब 2023 में रूस करीब साढ़े तीन लाख सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतार देगा। इस बीच रूस यूक्रेन में युद्ध के लिए जा रहे सैनिकोंको अपने स्पर्म को फ्रीज करने का फ्री ऑफर दे रहा है जिसकी कुछ खास वजह है। इसके लिए पुतिन सरकार ने अपनी स्वास्थ्य नीतियों में भी बदलाव किया है।

ज्ञात हो, रूस फरवरी 2022 से लगातार युद्ध में जुटा हुआ है। वह नहीं चाहता है किसी भी कीमत पर यूक्रेन उस पर हावी हो। ऐसे में अब रूसी सेना में सैनिकों की ताबड़तोड़ भर्ती हो रही है। जानकारी के मुताबिक, इन सैनिकों को भर्ती के तुरंत बाद यूक्रेन के खिलाफ ही युद्ध में भेज दिया जाएगा। जिससे यूक्रेन में बड़ी तबाही देखने को मिल सकती है।

युद्ध में जा रहे सैनिकों के स्पर्म फ्रीज करवा रहा है रूस

इन खबरों के बीच ही रूसी सैनिकों के स्पर्म फ्री में फ्रीज करके रखे जा रहे हैं। सैनिकों के स्पर्म क्लीनिक में सहेजे जा रहे हैं। सबसे अहम बात यह है सैनिकों की पत्नी भी इस बात से सहमत हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं अपने पतियों को यूक्रेन में लड़ाई के लिए भेजने के लिए इस शर्त पर तैयार हैं कि उनके स्पर्म को सुरक्षित रखा जाए जिससे सैनिक की मौत के बाद वे स्पर्म के जरिए प्रेग्नेंट हो सकें।

रूस जीत के कम पर राजी नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए रूस नये साल पर अपने तीन लाख सैनिकों को यूक्रेन भेजने वाला है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि वे जीत से कम पर बिल्कुल भी राजी नहीं हैं। इतना ही नहीं, रूसी विदेश मंत्री ने यहाँ तक कहा है कि यूक्रेन या तो बातचीत करेगा या फिर युद्ध हारेगा।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT