<
Categories: विदेश

अमेरिका ने अपने नागिरकों को ईरान से निकलने का दिया आदेश, क्या ट्रंप करने वाले हैं कुछ बड़ा?

Iran: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार, 12 जनवरी 2026 को एक आपातकालीन सुरक्षा अलर्ट जारी किया. जिसमे सभी अमेरिकी नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने का निर्देश दिया गया है.

Iran: ईरान में विरोध प्रर्दशन लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक हिंसक प्रर्दशन में कम से कम 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और हजारों की गिरफ्तारी की खबरें हैं.वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार, 12 जनवरी 2026 को एक आपातकालीन सुरक्षा अलर्ट जारी किया. जिसमे सभी अमेरिकी नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने का निर्देश दिया गया है. अमेरिका के सरकार ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी नागरिकों और स्पेशली दोहरी नागरिकता वालों के लिए ईरान में रहना खतरे से खाली नहीं है. उन्हे देश में मनमानी गिरफ्तारी, पूछताछ और प्रताड़ना का गंभीर खतरा है. ईरान की सरकार ने पूरे देश में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया है. जिससे संचार पूरी तरह ठप हो गया है.

वहीं कई इंटरनेशनल एयरलाइन्स ने 16 जनवरी तक अपनी उड़ाने रद्द कर दी है. जिसकी वजह से अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान से निकलने के लिए आर्मेनिया या तुर्किये के रास्ते सड़क मार्ग से निकलने की सलाह दी है.

पूरे देश में इंटरनेट ब्लॉक

ईरान में विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए सरकार ने पूरी तरह से इंटरनेट ब्लॉक कर दिया है. एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक, यह ब्लैकआउट ह्यूमन राइट्स के उल्लंघन को छिपाने की कोशिश है. अशांति के कारण लुफ्थांसा, एमिरेट्स, टर्किश एयरलाइंस और कतर एयरवेज़ जैसी बड़ी एयरलाइंस ने अपनी सर्विस कम कर दी हैं या कैंसिल कर दी हैं. तेहरान का इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग अलग-थलग पड़ गया है, जिससे यात्रियों का निकलना मुश्किल हो गया है.

अमेरिका से बात करना चाहता है ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई को लेकर ईरान पर हमले की उनकी चेतावनी के बाद तेहरान वाशिंगटन के साथ बातचीत करना चाहता है.  ट्रंप ने रविवार रात अपने एयर फ़ोर्स वन प्लेन में रिपोर्टर्स से कहा कि वह “बहुत मुश्किल ऑप्शन” पर सोच रहे हैं. ईरान की बदले की धमकी के बारे में पूछे जाने पर, US प्रेसिडेंट ने कहा, “अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन्हें ऐसा करारा जवाब देंगे जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते.”

अगर मरने वालों की संख्या बढ़ी तो एक्शन लेंगे

ट्रंप ने कहा कि उनका एडमिनिस्ट्रेशन तेहरान के साथ मीटिंग के लिए बातचीत कर रहा है, लेकिन चेतावनी दी कि ईरान में मरने वालों की बढ़ती संख्या और सरकार द्वारा प्रोटेस्टर्स की लगातार गिरफ्तारी उन्हें पहले एक्शन लेने पर मजबूर कर सकती है. US प्रेसिडेंट ने कहा मुझे लगता है कि वे अमेरिका से मार खा-खाकर थक चुके हैं. ईरान बातचीत करना चाहता है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

नेपाल में गुटखा प्रेमियों की निकली हेकड़ी, स्थानीय नागरिक के कड़े रुख के आगे पानी डालकर साफ करनी पड़ी अपनी ही ‘पिंचकारी’!

नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…

Last Updated: April 8, 2026 19:42:53 IST

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST

OnePlus: Nord 6 आया नए फीचर्स के साथ, Nord 5 से कितना है बेहतर, या सिर्फ मामूली बदलाव

OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:45 IST

इस पवित्र धाम में स्नान करने से नहीं होती अकाल मृत्यु? सूर्यदेव की पुत्री से जुड़ा रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:16 IST