Bangladeshi MP on Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर 2 चरणों में वोटिंग खत्म हो चुकी है. इसके बाद सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. जिसको लेकर बांग्लादेश में चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि. पश्चिम बंगाल में नतीजे 4 मई को आएंगे. लेकिन इससे पहले बांग्लादेश के सांसद अख्तर हुसैन ने कहा है कि उनके आसपास साजिशें रची जा रही है और यह भी आशंका जताई है कि बांग्लादेश में शरणार्थियों की बाढ़ आ सकती है.
पश्चिम बंगाल में संभावित नतीजों पर चर्चा करते हुए बांग्लादेश के रंगपुर से सांसद और एनसीपी नेता अख्तर हुसैन ने देश की संसद में एक बयान दिया. बताया जा रहा है कि उन्होंने यह बयान 27 अप्रैल को दिया है.
बांग्लादेशी सांसद ने कहा?
बांग्लादेशी संसद में बोलते हुए रंगपुर के सांसद और एनसीपी नेता अख्तर हुसैन ने कहा कि हम इस समय एक ऐसी वैश्विक स्थिति में हैं.जहां में विभिन्न वास्तविकताओं का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. माननीय अध्यक्ष महोदय हमारे चारों ओर साज़िशें रची जा रही हैं. शरणार्थियों की एक बाढ़ बांग्लादेश में आ सकती है. रोहिंग्या पहले ही कई इलाकों में आ चुके हैं. इसके अलावा इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हमारा पड़ोसी देश मुस्लिम शरणार्थियों को सीमा पार करके हमारे देश में नहीं भेजेगा.
बंगलादेश के सांसद अख़्तर हुसैन ने आज बांग्लादेश के संसद में कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल की जीत घुसपैठ को रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी,यह ख़तरनाक है । तृणमूल कांग्रेस के मददगार धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं pic.twitter.com/wt1ZZUK7Un
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 30, 2026
यह भी पढ़ें – Iran US Peace Deal: ईरान ने अमेरिका को भेजा ‘आखिरी प्रपोजल’, देख ट्रंप के भी छूटे पसीने
5 राज्यों में संपन्न हुए चुनाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं. मतदान संपन्न होने के बाद लगभग चार अलग-अलग एजेंसियों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल ने पहली बार यह अनुमान लगाया है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आने की स्थिति में है. टुडेज चाणक्य ने अनुमान लगया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) बंगाल में 192 से अधिक सीटें हासिल करेगी, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लगभग 100 सीटें जीतने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें – कौन था आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी? जिसकी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर कर दी हत्या, लश्कर-ए-तैयबा में करता था ये काम
पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को मुद्दा था अहम
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने घुसपैठियों का मुद्दा काफी ज़ोर-शोर से उठाया था और यह दावा किया था कि यदि वह सत्ता में आती है तो पार्टी देश से हर एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को बाहर निकाल देगी. बांग्लादेशी सांसद के इस बयान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा कि बंगलादेश के सांसद अख़्तर हुसैन ने आज बांग्लादेश के संसद में कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल की जीत घुसपैठ को रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी, यह ख़तरनाक है. तृणमूल कांग्रेस के मददगार धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं.