इंडिया न्यूज, नई दिल्ली
पूरे विश्व की बात करे या फिर केवल भारत की कोरोना हर तरफ फैल रहा है नित नए केस सामने आ रहे है। बीते 24 घंटों की बात की जाये तोह 35.54 लाख नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। दुनिया में ठीक होने वाले मरीजों की बात की जाए तो 31.06 लाख लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, वहीं मौत का आंकड़ा 9,070 को छू गया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों में अमेरिका अब भी आगे हैं यहां 7.27 लाख मरीज सामने आए। दूसरे नंबर पर फ्रांस है जहां एक दिन में 4.36 लाख नए मामले आए हंै। वहीं, भारत 3,47,254 नए मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है।
अमेरिका की बात की जाए तो यहा 2,485 नई मौतों का आंकड़ा दर्ज किया गया हैं। यहां भारत में 698 लोगों ने दम तोड़ा है। सक्रिय केसों में भी अभी अमेरीका का स्थान सबसे ऊपर है। एक्टिव केस पूरी दुनिया में 6.09 करोड़ हैं। अभी तक 34.27 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.62 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 55.92 लाख ने जान गंवाई है।
कुल मरीज हुए : 34.29 करोड़।
ठीक हुए: 27.63 करोड़।
कुल मौतें: 55.92 लाख।
Read Also: PM Modi Top In Popularity 71 फीसदी रेटिंग के साथ मोदी दुनिया में टॉपर
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.