<
Categories: जॉब

UPSC CDS I 2025 एग्जाम का फाइनल मार्क्स upsc.gov.in पर जारी, यहां से करें चेक

UPSC CDS Result 2025 Marks: यूपीएससी सीडीएस I परीक्षा का फाइनल मार्क्स जारी कर दिया है. जो भी इस परीक्षा के उपस्थित हुए हैं या कभी इसमें शामिल होने का मन बना रहे हैं, तो उनके लिए कारगर हो सकता है.

UPSC CDS Result 2025 Marks: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा I, 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों के अंक (Marks) जारी कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू और फाइनल सेलेक्शन से जुड़े मार्क्स देख सकते हैं.

UPSC द्वारा जारी किए गए ये मार्क्स ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आसानी से अपने अंक डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsc.gov.in/sites/default/files/MksRcdCndts-CDSE-I-2025-Engl-070126.pdf के जरिए भी अपना मार्क्स लिंक कर सकते हैं. यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करना चाहते हैं या भविष्य की तैयारी के लिए इसे संदर्भ के रूप में उपयोग करना चाहते हैं.

UPSC CDS Result 2025 ऐसे चेक करें मार्क्स

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध “UPSC CDS I रिजल्ट 2025 – मार्क्स ऑफ सिलेक्टेड कैंडिडेट्स” लिंक पर क्लिक करें.
क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां संबंधित PDF फाइल उपलब्ध होगी.
फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

365 उम्मीदवारों को मिला फाइनल सेलेक्शन

UPSC CDS I परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 12 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया था. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 365 उम्मीदवारों ने अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है. इन चयनित उम्मीदवारों को देश की प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश मिलेगा.

इन प्रतिष्ठित संस्थानों में मिलेगा एडमिशन

फाइनल रूप से चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित संस्थानों में प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा:
इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून – 160वां (DE) कोर्स
इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला, केरल
एयर फोर्स एकेडमी (AFA), हैदराबाद – प्री-फ्लाइंग ट्रेनिंग कोर्स

UPSC CDS I 2025 से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी, नोटिस या अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST