UPSSSC PET 2026 Online Form Started: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2026 (Preliminary Eligibility Test) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए PET परीक्षा अनिवार्य क्वालिफाइंग टेस्ट है. इच्छुक अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 8 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा.
अगर आप UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें.
UPSSSC PET 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
UPSSSC ने PET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 1 अगस्त 2026 को जारी किया था. इसके बाद 3 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं.
नोटिफिकेशन जारी: 1 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 1 सितंबर 2026
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 8 सितंबर 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लें.
आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो.
अप्लाई करने की आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष (1 जुलाई 2026 के अनुसार)
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
UPSSSC PET 2026 आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
सामान्य (General)- 185 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)- 185 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)- 95 रुपये
अनुसूचित जनजाति (ST)- 95 रुपये
दिव्यांग (PwD)- 25 रुपये
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
UPSSSC PET 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
यदि वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं किया है, तो पहले OTR प्रक्रिया पूरी करें.
होमपेज पर उपलब्ध UPSSSC PET 2026 Online Form लिंक पर क्लिक करें.
OTR से जुड़े लॉगिन विवरण दर्ज करके साइन इन करें.
आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
सभी विवरण दोबारा जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
UPSSSC PET 2026 क्यों है महत्वपूर्ण?
UPSSSC PET उत्तर प्रदेश में होने वाली कई सरकारी भर्तियों के लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण है। PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को विभिन्न ग्रुप B और ग्रुप C पदों की मुख्य भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है. इसलिए जो अभ्यर्थी आने वाली सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए PET 2026 में आवेदन करना बेहद जरूरी है.