Live TV
Search
Home > विदेश > 70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब ने कहा कि बिलाल काजी ने बड़ी संख्या में कमजोर और कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाया.

Written By:
Published: November 14, 2026 15:25:45 IST
Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

Mobile Ads 1x1

UK Crime: ब्रिटेन में बच्चों के यौन शोषण के एक गंभीर मामले में 27 वर्षीय भारतीय युवक बिलाल काजी को 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. ब्रिटिश अधिकारियों ने उसे ‘सीरियल ऑनलाइन ग्रूमर’ बताया है. उस पर सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाने, उनका यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने का आरोप था. शुक्रवार को नॉर्थ-वेस्ट इंग्लैंड की चेस्टर क्राउन कोर्ट ने उसे सजा सुनाई. काजी ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण से जुड़े कई अपराधों में अपना जुर्म कबूल कर लिया था.

अदालत में बताया गया कि बिलाल काजी सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म पर खुद को किशोर लड़का बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था. वह 10 से 15 साल की उम्र की लड़कियों का भरोसा जीतता और धीरे-धीरे उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था. इसके बाद वह उनसे अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनवाने के लिए दबाव डालता था. जो लड़कियां उसकी मांग मानने से इनकार करती थीं, उन्हें पहले भेजी गई तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता था.

खुद को किशोर बताकर लड़कियों से करता था दोस्ती

ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब ने कहा कि बिलाल काजी ने बड़ी संख्या में कमजोर और कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाया. उसने सोशल मीडिया पर उनसे दोस्ती की और फिर उन्हें यौन गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया.

उन्होंने बताया कि काजी खुद को किशोर लड़का बताता था, ताकि लड़कियां उस पर भरोसा कर सकें. कई लड़कियों को लगता था कि वे उसके साथ एक वास्तविक प्रेम संबंध में हैं. जब उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है, तो वे बुरी तरह मानसिक रूप से प्रभावित हुईं. कुछ पीड़िताओं को लंबे समय तक मानसिक आघात झेलना पड़ा.

70 लड़कियों को बनाया शिकार

चेशायर पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान बिलाल काजी के डिवाइस से मिले यूजरनेम और अन्य डिजिटल डेटा की मदद से 180 संभावित पीड़ितों की पहचान की गई. इसके बाद विशेष अधिकारियों ने इन लड़कियों तक पहुंचने का प्रयास किया.जांच में कुल 70 पीड़िताओं की पहचान हुई, जिनकी उम्र  अपराध के समय 11 से 17 साल के बीच थी. ये लड़कियां ब्रिटेन की 45 में से 28 पुलिस फोर्स के अधिकार क्षेत्र में रहने वाली थीं. पुलिस ने सभी 70 पीड़िताओं से संपर्क किया और उन्हें अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में जानकारी साझा करने का मौका दिया.

चेशायर कॉन्स्टेबुलरी की ऑनलाइन चाइल्ड एब्यूज इन्वेस्टिगेशन टीम की डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल जॉर्जिया ह्यूजेस ने कहा कि यह बेहद बड़े स्तर की जांच थी. इसके लिए पुलिस को काफी संसाधनों और अलग-अलग पुलिस इकाइयों के बीच सहयोग की जरूरत पड़ी.

उन्होंने बताया कि काजी ने जिन लड़कियों को निशाना बनाया, उनमें से कई के लिए यह पहला अनुभव था, जब उन्हें लगा कि वे किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं. काजी ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर उन्हें अपने गलत व्यवहार को सामान्य मानने के लिए मजबूर किया. उसके अपराधों का पीड़िताओं पर गहरा और लंबे समय तक रहने वाला असर पड़ा है.

Snapchat पर 13 साल की लड़की को बनाया था निशाना

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की पहली पीड़िता ने बताया कि उसकी बिलाल काजी से Snapchat पर बातचीत शुरू हुई थी. उस समय लड़की की उम्र महज 13 साल थी. उसे लगता था कि काजी भी उसी की उम्र का है. शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, लेकिन जल्द ही बातचीत यौन विषयों की ओर मुड़ गई. काजी उससे कई आपत्तिजनक सवाल पूछने लगा.

जुलाई 2021 में लड़की ने काजी को बताया कि वह अब सिर्फ दोस्त बने रहना चाहती है और उसे अपनी तस्वीरें नहीं भेजना चाहती. इस पर काजी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. उसने लड़की को अपशब्द कहे और दावा किया कि वह उसकी संपत्ति है.इसके बाद काजी ने धमकी दी कि अगर लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी पहले भेजी गई तस्वीरें और वीडियो उसके दोस्तों को भेज देगा. डर के कारण लड़की उसकी मांग मानने के लिए मजबूर हो गई और उसे अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजती रही.कुछ समय बाद लड़की का Snapchat अकाउंट हैक हो गया और काजी को भेजी गई सामग्री उसके दोस्तों तक पहुंच गई. इसके बाद पीड़िता ने नवंबर 2021 में डर्बीशायर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

‘रीस’ नाम से बनाता था फर्जी पहचान

जांच में सामने आया कि बिलाल काजी लड़कियों को फंसाने के लिए एक खास तरीका अपनाता था. वह Snapchat, Roblox और Wink जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनसे संपर्क करता था. वहां वह खुद को ‘रीस’ (Reece) नाम का एक श्वेत ब्रिटिश किशोर लड़का बताता था. अपनी पहचान को वास्तविक दिखाने के लिए वह एक अज्ञात लड़के की तस्वीरों का इस्तेमाल करता था. इसके बाद वह लड़कियों से दोस्ती करता और उन्हें विश्वास दिलाता था कि वे उसके साथ प्रेम संबंध में हैं.

पहली पीड़िता की शिकायत के बाद जांच डर्बीशायर पुलिस से चेशायर कॉन्स्टेबुलरी को सौंप दी गई, क्योंकि जांच में पता चला कि काजी का आखिरी ज्ञात पता चेस्टर में था. बाद में पता चला कि वह ब्रिटेन छोड़कर जा चुका है. हालांकि, जुलाई 2023 में ब्रिटेन लौटने पर उसे हीथ्रो एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया.

चेशायर कॉन्स्टेबुलरी के डिटेक्टिव सार्जेंट रॉस पील ने कहा कि यह मामला उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो सोचते हैं कि स्क्रीन के पीछे छिपकर वे अपनी पहचान गुप्त रख सकते हैं और कानून से बच सकते हैं. पुलिस ने कहा कि उसका उद्देश्य कमजोर लोगों की सुरक्षा करना और बच्चों के यौन शोषण को रोकना है.

Tags:

MORE NEWS