होम / Gardening Hacks: सिर्फ 10 रुपए में गार्डन को फूलो से सजाएं, पानी में यें एक चीज मिलाए

Gardening Hacks: सिर्फ 10 रुपए में गार्डन को फूलो से सजाएं, पानी में यें एक चीज मिलाए

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : March 29, 2024, 9:25 am IST

India News (इंडिया न्यूज),Gardening Hacks: घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा गार्डन ही होता है, जब हम पौधो के पास जाते है तो बहुत ही फ्रेश लगता हैं। लेकिन इस फीलिंग के लिए जरूरी है कि आपका गार्डन खूबसूरत और अलग-अलग तरह पौधो से भरा हो। ऐसी गार्डन में बनाने का लिए पौधों की देखभाल करना बहुत जरूरी हैं।

अक्सर लोगों की ये शिकायत होती है कि सभी चीज़ें सही करने के बाद भी उनके पौधों में ठीक तरह से फूल नहीं आते। कई बार महंगे फर्टिलाइजर डालने के बाद भी पौधों में फूल नहीं आते हैं। यहां हम आपको पौधों की केयर करने के टिप्स और कुछ घरेलू फर्टिलाइजर के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आपका गार्डन फूलों से भर जाएगा। इन हैक्स को करने में आपके केवल 10 ही रुपए खर्च होंगे।

ट्राई करें यें फर्टिलाइजर-

अगर आप पौधों में फूल लाने के लिए काफी मेहनत कर चुके हैं तो एक बार ट्राई करें यें फर्टिलाइजर

1. अंडों के छिलके –

ये फर्टिलाइजर बनाना काफी आसान है और इसे आप एक साथ ही ट्राई कर सकते हैं। आपको अंडों के छिलकों को धोकर सुखा लेना है और इसे क्रश कर लेना है। इन्हें पाउडर की तरह पीस कर मिट्टी के साथ मिला दें। आप महीने में एक से दो बार ये ट्राई कर सकते हैं। ऐसे पौधे जिनको कैल्शियम से भरपूर मिट्टी चाहिए उनके लिए ये अच्छा साबित हो सकता है।

2. कॉफी का फर्टिलाइजर-

ये फर्टिलाइजर बनाने के लिए आपको बस कॉफी ग्राउंड्स को मिट्टी के साथ मिला दें। इसे बहुत ज्यादा ना मिलाएं, एक छोटे पौधे के लिए 1 टेबल स्पून कॉफी ग्राउंड्स काफी है। इसे भी 15-20 दिन में एक बार इस्तेमाल करना चाहिए। मोगरा और गुलाब जैसे पौधे जिन्हें नाइट्रोजन चाहिए उनके लिए कॉफी ग्राउंड्स बहुत ही अच्छा फर्टिलाइजर साबित होता है।

3. प्याज का पानी-

कम से कम खर्च और मेहनत में बहुत अच्छा फर्टिलाइजर बनाना है तो आपको प्याज और लहसुन के छिलकों को 1 बाल्टी पानी में 3 दिनों के लिए रखना है। इसमें आपको छिलके भी डालने हैं और प्याज और लहसुन के अलावा कुछ नहीं डालना। इस पानी को 3 दिन बाद छानकर इसमें थोड़ा और पानी मिलाकर पौधों में डाले। इसे आप 1 महीने में एक बार कर सकते हैं। फास्फोरस, नाइट्रोजन और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी करने का ये बहुत असरदार तरीका है।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT