Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है
Summer Special Drink for Glowing Skin: आयुर्वेदिक डॉ. उपासना वोहरा बताती हैं कि गर्मी की वजह से कुछ लोगों की स्किन रफ और डल हो जाती है, इन लोगों के लिए ये जूस अमृत का काम करता है. इसे बनाने का तरीका भी आसान है और सारे इंग्रीडिएंट रसोई में ही मिल जाते हैं.
गर्मी में झुलस गई है स्किन? रसोई की इन 4 चीजों से बनाएं ये हर्बल ड्रिंक, 30 दिन में शीशे जैसी चमकेगी त्वचा
Summer Special Drink for Glowing Skin: गर्मी का पारा चढ़ते ही सबसे पहला असर हमारी त्वचा पर दिखता है. एक तरफ सूरज की किरणों से त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है, ऊपर से प्रदूषण और धूलभरी आंधियां चेहरे का निखार छीन लेती हैं. ऐसी स्थिति में चाहे कितना भी फेस वॉश कीजिए या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाए. चेहरे का हाल जस का तस रहता है. ऐसी कंडीशन से निकलने के लिए ज्यादातर डर्मोटोलॉजिस्ट एक ही बात दोहराते हैं कि त्वचा का नेचुरल ग्लो वापस चाहिए तो बाहर से नहीं बल्कि अंदर से काम करना चाहिए. शरीर को वो पोषक तत्व उपलब्ध कराएं, जो त्वचा में जान भरने का काम करते हैं. इस कड़ी में आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने भी अपनी राय रखी है. एक्सपर्ट ने एक मैजिकल ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है. दावा है कि इसे पीने से एक महीने के अंदर विजिबल रिजल्ट मिल सकते हैं.
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्किन केयर जूस की रेमिडी शेयर करते हुए डॉ. उपासना वोहरा ने इंग्रीडिएंट लिस्ट बताई है. आप भी लिस्ट के सामान तैयार कर लीजिए और जूस का मज़ा लीजिए.
एक मिक्सर ग्राइंडर में आधा सेब, आधा खीरा, एक टमाटर और मुठ्ठी भर पुदीना लेकर अच्छे से पीस लें. आप चाहें तो इसका जूस या स्मूदी तैयार कर सकते हैं. या फिर इसे बनाकर कुछ दिनों के लिए फ्रिज में भी स्टोर किया जा सकता है.
डॉ. उपासना वोहरा बताती हैं कि इन सभी इंग्रीडिएंट से बने जूस या स्मूदी को रोजाना 100-200 एमएल की मात्रा में लेना. बेहतर रिजल्ट्स के लिए सुबह खाली पेट जूस पीने की सलाह दी जा रही है.
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वोहरा बताती हैं कि ये जूस रोजाना खाली पेट पीने से एक महीने के अंदर आपको फर्क दिखने लगेगा. आपकी स्किन पर जो भी डलनेस या रफनेस आ गई, धीरे-धीरे सेटल हो जाती है. इससे त्वचा पहले ही चमकदार और जवां नज़र आने लगेगी.
सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चक्कर में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर…
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…