<

रिलेशनशिप काउंसलर बना ChatGPT: रिश्तों की उलझन सुलझाने के लिए लोग AI से पूछ रहे ये 6 सवाल

आजकल लोग अपनी लव-लाइफ की समस्याओं को सुलझाने के लिए ChatGPT को 'लव गुरु' बना रहे है. लोग AI से पार्टनर की पहचान, आपसी झगड़े और ब्रेकअप से उबरने जैसे सवाल पूछते है. बिना किसी झिझक के तुरंत जवाब मिलना इसे लोकप्रिय बना रहा है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार गंभीर मामलों में इंसानी सलाह ही बेहतर है.

Questions with ChatGPT: आजकल लोग अपनी निजी बातें दूसरों को बताने में शर्माते है, इसलिए वे सलाह के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल कर रहे है. अब ‘ChatGPT’ का इस्तेमाल सिर्फ ऑफिस के काम या पढ़ाई के लिए नहीं हो रहा, बल्कि लाखों लोग अपनी लव-लाइफ और रिश्तों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी इसकी मदद ले रहे है. लोग अपनी भावनाओं और पार्टनर की आदतों को समझने के लिए AI से सवाल पूछते है क्योंकि यहाँ उन्हें बिना किसी रोक-टोक और बिना किसी जजमेंट के तुरंत जवाब मिल जाते है. 

जो लोग सबसे पहला सवाल पूछते है  वह है-क्या मेरा पार्टनर मेरे लिए सही है? इसके जवाब में AI सलाह देता है कि आप देखें कि क्या आप दोनों की सोच मिलती है और क्या आप एक-दूसरे का सम्मान करते है दूसरा बड़ा सवाल है— “मेरा पार्टनर मुझसे दूर क्यों जा रहा है? यहाँ AI समझाता है कि दूरी का मतलब हमेशा प्यार कम होना नहीं होता, कभी-कभी काम का तनाव या अकेले वक्त बिताने की इच्छा भी इसकी वजह हो सकती है

तीसरा सवाल बातचीत यानी कम्युनिकेशन को लेकर होता है. लोग पूछते है कि ‘बिना झगड़े के अपनी बात कैसे कहें?’  ChatGPT एक गुरु की तरह समझाता है कि बातचीत में सामने वाले पर आरोप लगाने के बजाय अपनी भावनाओं (जैसे- “मुझे ऐसा महसूस हुआ”) पर ध्यान दे. चौथा सवाल ‘इमोशनल चीटिंग’ पर होता है. लोग जानना चाहते है कि क्या किसी अजनबी से ऑनलाइन बातें करना धोखेबाजी है और इससे उनके रिश्ते को क्या खतरा हो सकता है

पाँचवाँ सवाल ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ने (Move on) को लेकर होता है. यहाँ AI खुद का ख्याल रखने और मन को मजबूत बनाने के तरीके बताता है. आखिर में, लोग खुद से जुड़ा सवाल पूछते है- ‘गलती मेरी है या यह रिश्ता ही खराब है?’ इससे पता चलता है कि लोग अब अपनी और पार्टनर की कमियों को गहराई से समझना चाहते है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI एक मशीन है, वह इंसानी भावनाओं को पूरी तरह नहीं समझ सकता इसलिए बड़े फैसलों के लिए असली डॉक्टर या काउंसलर से मिलना ही सबसे अच्छा है.

Mansi Sharma

Share
Published by
Mansi Sharma

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST