इन दिनों सोशल मीडिया पर डिवोर्स डस्ट काफी ट्रेंड कर रहा है. लोग इसे एक्सपेरिमेंट की तरह और पार्टनर की चीटिंग का जरिया मान रहे हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स इस बात को गल मान रहे हैं.
डिवोर्स डस्ट ट्रेंड
Divorce Dust Trend: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ अजीब और विवादित चीजें ट्रेंड होती रहती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘डिवोर्स डस्ट’ तेजी से ट्रेंड कर रहा है. ये अपने पार्टनर ककी वफादारी जांचने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बॉडी ग्लिटर ट्रेंड है. इसे एक मजाकिया और शातिर अंदाज में ‘चीटिंग एक्सपोजर हैक’ कहा जा रहा है. ये रिश्तों में भरोसे की कमी और बढ़ते शक को दिखाता है. इस ट्रेंड को लोग मजेदार प्रयोग बता रहे हैं. यूजर्स इस ट्रेंड को रिश्तों में शक और अविश्वास बढ़ाने वाला खतरनाक ट्रेंड मान रहे हैं. इस नए ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. आइए जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में…
जानकारी के अनुसार, डिवोर्स ट्रेंड में लोग अपने पार्टनर का लॉयलिटी टेस्ट लेते हैं. इसके लिए वे पार्टनर के शरीर, कपड़ों और सामान पर हल्का सा ग्लिटर लगा देते हैं. इसके जरिए वे ये देखते हैं कि क्या ये ग्लिटर किसी दूसरे इंसान को लगता है या नहीं? अगर ये ग्लिटर किसी और के शरीर या कपड़ों पर दिखता है, तो वे इसे धोखा देने का संकेत मानते हैं. इसके बाद ये बेवफाई का मामला ब्रेकअप और तलाक तक पहुंच जाता है. इसके कारण इसको ‘डिवोर्स डस्ट’ कहा जा रहा है.
डिवोर्स डस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. बहुत से यूजर्स इसे ‘चीटिंग’ पकड़ने का आसान तरीका’ मान रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे मजाक और एक्सपेरिमेंट के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं बहुत से लोग इस ट्रेंड को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. इसके कारण ये सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वहीं एक्सपर्ट इस ट्रेंड को सही नहीं मानते. उनका कहना है कि इससे पार्टनर के बीच भरोसा कम हो सकता है और रिश्तों में शक हो सकता है.
Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…
Welcome To The Jungle Teaser Out: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का…
Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…
दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…
सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…
Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…