Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
- तीसरी क्लास का बच्चा (टीचर से)- मैडम मैं आपको कैसा लगता हूं?
मैडम- सो स्वीट…
बच्चा- तो मैं अपने मम्मी पापा को कब भेजूं आपके घर?
मैडम- क्यों?
बच्चा- बात आगे बढ़ाने के लिए.
मैडम- ये क्या बकवास है?
बच्चा- ट्यूशन के लिए…!
क्या मैडम आप भी ना… कसम से व्हाट्सएप पढ़-पढ़ कर बिगड़ गई हो…
- टीचर- होमवर्क क्यों नहीं किया?
स्टूडेंट- सर, लाइट नहीं थी.
टीचर- तो मोमबत्ती जला लेते.
स्टूडेंट- सर, माचिस नहीं थी.
टीचर- माचिस क्यों नहीं थी?
स्टूडेंट- पूजा घर में राखी हुई थी.
टीचर- तो वहां से ले आते…
स्टूडेंट- नहाया हुआ नहीं था.
टीचर- नहाया हुआ क्यों नहीं था?
स्टूडेंट- पानी नहीं था सर .
टीचर- पानी क्यों नहीं था?
स्टूडेंट- सर मोटर नहीं चल रही थी.
टीचर- मोटर क्यों नहीं चल रही थी?
स्टूडेंट- उल्लू के पट्ठे बताया तो था लाइट नहीं थी…
- गुरुजी- ऐसा कौन सा स्तनधारी प्राणी है, जो आकाश में उडता है,
पर जमीन पर ही बच्चे को जन्म देता है?
पूरी क्लास में सन्नाटा हो गया …..
ऐसे में आखरी बेंच पे बैठा पप्पू बोला- सर ‘एअरहोस्टेस’…
सुनते ही गुरुजी बेहोश हो गए…
होश आने पर उन्होंने स्वेच्छिक रिटायरमेंट ले लिया है…
- प्राइमरी क्लास में मास्टर साहब गणित सिखा रहे थे.
मास्टर साहब- बेटा, मान लो मैंने तुम्हें 10 लड्डू दिए!
पप्पू- क्यों मान लूं… आपने तो मुझे एक भी नहीं दिया?
मास्टर साहब- अरे मान ले न! मानने में तेरे बाप का क्या जाता है?
पप्पू- ठीक है…
मास्टर साहब- हां, तो उसमें से 5 तुमने मुझे वापस दे दिए… तो बताओ तुम्हारे पास कितने लड्डू बचे?
पप्पू – 20
मास्टर साहब- कैसे?
पप्पू- मान लीजिए न! मानने में आपके बाप का क्या जाता है!
- टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से 1 सिक्का निकाला और
acid में डालाकर छात्र से पूछा ये बताओ कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?
छात्र- सर नहीं घुलेगा…
सर- शाबाश छात्र, लेकिन आपको कैसे पता…
छात्र- सर, अगर acid में डालने से सिक्का घुलना होता तो, आप सिक्का हमसे मांगते
न कि अपनी जेब से निकालते…