Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि शुरू होते ही दिल्ली में गरबा और डांडिया का रंग भी चढ़ने लगता है. इस बार राजधानी में कई जगहों पर खास गरबा और डांडिया फेस्टिवल आयोजित किए जा रहे हैं. यहां आपको डांस के साथ लाइव म्यूजिक, स्वादिष्ट खाना और ट्रेडिशनल आउटफिट का मजा भी मिलेगा. अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ नवरात्रि सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन 5 जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
पुराना किला में ग्लोबल गरबा फेस्टिवल
पुराना किला इस बार गरबा लवर्स के लिए खास रहने वाला है. यहां 15 से 19 अक्टूबर 2026 तक ग्लोबल गरबा फेस्टिवल होगा. पांच दिनों के इस कार्यक्रम में गरबा और रास के साथ लाइव म्यूजिक, गुजराती खाना, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट भी देखने को मिलेगा. यहां मां अंबा की आरती और पारंपरिक गरबा भी आकर्षण का हिस्सा रहेगा. गुजराती संस्कृति को करीब से महसूस करने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
वसंत विहार में रंगताली 2026
साउथ दिल्ली में रहने वाले लोग वसंत विहार के रंगताली 2026 का हिस्सा बन सकते हैं. यह आयोजन 16, 17 और 18 अक्टूबर को ललित महाजन स्कूल में होगा. कार्यक्रम का समय शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा. यहां गरबा, डांडिया और रास के साथ गुजराती खाना और स्नैक्स भी मिलेंगे. ट्रेडिशनल ड्रेस में आने वालों के लिए माहौल और भी खास रहेगा.
पीतमपुरा में डांडिया उत्सव
नॉर्थ दिल्ली में रहने वालों के लिए दिल्ली हाट, पीतमपुरा में होने वाला नवरात्रि डांडिया उत्सव अच्छा विकल्प है. यह कार्यक्रम 13 से 15 अक्टूबर तक शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. यहां गरबा, रास डांडिया, म्यूजिक और मनोरंजन का मजा लिया जा सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ शाम बिताने के लिए यह जगह बढ़िया रहेगी.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू की बेटी हैं ये ग्लैमरस सिंगर, अब शो में मचाएंगी धमाल?
द्वारका और ओखला में भी खास आयोजन
द्वारका सेक्टर-14 में 16 और 17 अक्टूबर को डांडिया नाइट्स का आयोजन होगा. DDA Ground, वेगास मॉल के पास होने वाले इस कार्यक्रम में DJ, म्यूजिक और फूड का भी इंतजाम रहेगा. वहीं, NSIC Exhibition Ground, ओखला में 17 और 18 अक्टूबर को डांडिया रास सीजन 4 होगा. यहां लाइव DJ और कलाकारों की परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी. ऐसे में इस नवरात्रि दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए आपके पास कई शानदार विकल्प हैं.
ये भी पढ़ें: न कोई बड़ा स्टार, न तामझाम, फिर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 44 साल पुराने इस देहाती गाने का आज भी जलवा