<

Gym को कहें Bye-Bye! ये चीज सस्ते में काटेगी शरीर की चर्बी, घटेगा वजन, ऐसे खाने पर तेजी से बढ़ेगा ‘मेटाबॉलिज्म’

Weight Loss in Summer: सही तरीके से गोंद कतीरे का सेवन किया जाए तो कुछ दिनों में ही विजिबल रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं. जानें कैसे गर्मियों में हाइड्रेशन बढ़ाने के साथ ये क्रेविंग कंट्रोल करने में भी हेल्पफुल है.

Weight Loss in Summer: वर्ल्ड मेट्रिक रिपोर्ट 2026 से सामने आया है कि कैसे भारत में युवाओं को वेट मैनेजमेंट करने में काफी दिक्कतें आती हैं. देश के करीब 38 से 40% एडल्ट्स बॉडी फैट से जूझ रहे हैं जो आगे जाके गंभीर बीमारियों को बढ़ा सकते हैं. मोटापे से ग्रस्त होने पर ज्यादातर युवा जिम जॉइन करते हैं तो कुछ बढ़ते मोटापे पर ध्यान ही नहीं देते.

यदि आप उनमें से हैं, जो मोटापा कम करने के लिए लगभग हर तिकडम आजमा चुके हैं तो इन गर्मियों में ‘गोंद कतीरा’ आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. इसके बेमिसाल फायदे ना सिर्फ आपकी चर्बी को गलाने में मदद करेंगे, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करेंगे. यहां जानिए गर्मी में इसे खाने पर क्या-क्या फायदे मिलेंगे और इसे खाने का सही तरीका क्या है?

गोंद कतीरा के बेमिसाल फायदे

‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ यूनानी एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन’ में पब्लिश एक रिसर्च आर्टिकल के मुताबिक, गोंद कतीरा में घुलनशील फाइबर होते हैं. दरअसल गोंद कतीरा, पेड से मिलने वाली गोंद है जो बाजार में छोटे-छोटे स्टोन के फॉर्म में मिलती है, लेकिन पानी में भिगोने पर ये रुई जैसा नरम हो जाता है. ये सबसे पहले डायजेशन को इंप्रूव करके पोषक तत्वों को सोखने की प्रोसेस आसान कर देता है. खासतौर पर गर्मी के दिनों में ये आपके शरीर में हाइड्रेशन को बढ़ाता है.

कैसे वजन घटाता है गोंद कतीरा?

‘रिसर्च जर्नल ऑफ़ फार्माकोलॉजी एंड फ़ार्माकोडायनामिक्स’ में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, सुबह खाली पेट गोंद कतीरा खाने पर इसके घुलनशील फाइबर आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग नहीं होती और भूख कंट्रोल रहती है. लेकिन इसके लिए आपको पानी का सही रेगुलर सेवन करते रहता होगा.

‘पॉलीमर्स’ जर्नल में पब्लिश एक रिसर्च में बताया है कि गोंद कतीरा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रॉपर्टीज होती है. रिसर्च में ये भी साफ हुआ है कि गोंद कतीरा सीधे तौर पर वजन नहीं कम करता. वजन कम करने के लिए साथ में बैलेंस डाइट, सही मात्रा में पानी का सेवन और अच्छी नींद भी बेहद जरूरी है, ताकि शरीर से टॉक्सिंस आसानी से बाहर आ जाएं और चर्बी कम होती रहे.

कैसे खाएं गोंद कतीरा?

मार्केट में गोंद कतीरा जूस, पाउडर, शरबत, टॉनिक या अप्लाई करने वाले पैक खरीद सकते हैं. वैसे तो गोंद कतीरे का नेचुरल फॉर्म बेहद फायदेमंद है. इसे बाजार से खरीदकर लाएं और एक गिलास पानी में 3 से 4 गोंद कतीरा रातभर के लिए भिगो दें.

अगले दिन सुबह तक गोंद कतीरा सारा पानी सोखकर मुलायम हो जाएगा. इसे शिकंजी. फलूदा. मिल्क शेक, दही, छाछ, खीर और शरबत में डालकर खा सकते हैं. इस स्वाद के साथ हाइ़ड्रेशन भी मेंटेन हो जाएगा.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST

मैडम! बेटा होने की दवा दे दो… 3 बेटियां काफी नहीं, चौथी बार हुई प्रेग्नेंट, फिर सास ने कर दी बड़ी मांग

आज जहां बेटे-बेटी में फर्क नहीं समझा जाता है वहीं, कुछ लोग बेटे की चाहत…

Last Updated: May 29, 2026 19:04:40 IST