Green Chilli Storage Tips: हरी मिर्च एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर सब्जी में किया जाता है. ऐसे में ये जल्दी खराब न हो इसके लिए हम स्टोरेज टिप्स लेकर आए हैं. आइए जानते हैं-
Green Chilli Storage Tips: रसोई में हरी मिर्च का इस्तेमाल स्वाद और तीखापन बढ़ाने के लिए लगभग हर दिन किया जाता है. चाहे सब्जी हो, दाल या चटनीहरी मिर्च हर डिश में अलग ही जान डाल देती है. लेकिन गर्मियों के मौसम में तेज गर्मी और नमी के कारण हरी मिर्च जल्दी सूखने या खराब होने लगती है. ऐसे में बार-बार बाजार जाना पड़ता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझते हैं, तो कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाकर हरी मिर्च को कई दिनों तक ताजा रखा जा सकता है.
हरी मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए सबसे पहले उसका डंठल (स्टेम) हटा दें. डंठल में नमी ज्यादा होती है, जिससे मिर्च जल्दी सड़ सकती है. डंठल हटाने से मिर्च की उम्र बढ़ जाती है और ये करीब एक हफ्ते तक खराब नहीं होती.
स्टोर करने से पहले हरी मिर्च को साफ पानी से धोना जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है उसे पूरी तरह सुखाना. अगर मिर्च में थोड़ी भी नमी रह गई, तो वो जल्दी खराब हो सकती है. इसलिए किचन टॉवल या सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर ही स्टोर करें.
हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए पेपर टॉवल काफी मददगार होता है. किसी एयरटाइट कंटेनर या जिपलॉक बैग में मिर्च रखने से पहले नीचे और ऊपर पेपर टॉवल रखें. ये अतिरिक्त नमी को सोख लेता है और मिर्च को सड़ने से बचाता है.
हरी मिर्च को फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में ही स्टोर करना सबसे बेहतर होता है. यहां का तापमान संतुलित रहता है, जिससे मिर्च ज्यादा समय तक फ्रेश रहती है. बहुत ज्यादा ठंडे हिस्से में रखने से भी मिर्च जल्दी खराब हो सकती है, इसलिए सही जगह का ध्यान रखें.
अगर आप हरी मिर्च को और लंबे समय तक सेफ रखना चाहते हैं, तो तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए मिर्च को धोकर सुखाएं, फिर उसमें हल्का चीरा लगाकर कांच की बोतल में डाल दें और ऊपर से सरसों का तेल भर दें. ये तरीका मिर्च को खराब होने से बचाता है और उसका स्वाद भी बरकरार रखता है.
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…