<
Categories: बिहार

Bike Accident: सिस्टम की लापरवाही ने ली जान! सड़क के गड्ढे की वजह से हुआ दर्दनाक हादसा, महिला की मौत

Aurangabad Accident News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के शैलूपुर गांव के समीप सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोईवां गांव निवासी जितेंद्र राम की 37 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है.

Aurangabad Accident News: मदनपुर थाना क्षेत्र के शैलूपुर गांव के समीप सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोईवां गांव निवासी जितेंद्र राम की 37 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है.

कब हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, संगीता देवी शनिवार को मदनपुर के मंजखड़ गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थीं. रविवार पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे वह एक रिश्तेदार के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान शैलूपुर गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

हादसे में संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. उनके विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

संगीता देवी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं. बेटों की उम्र 17 और 15 वर्ष है, जबकि बेटी की उम्र मात्र 8 वर्ष है. परिवार की जिम्मेदारी अब पूरी तरह उनके पति पर आ गई है, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं.

परिजनों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर गहरा आक्रोश जताया. उनका कहना है कि यदि सड़क पर गड्ढे न होते, तो आज संगीता देवी जीवित होतीं. यह हादसा एक बार फिर खराब सड़कों और लापरवाहीपूर्ण रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST