<

Funny Jokes: स्कूल में कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगे? टीचर के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

Funny Jokes of the Day: इस बात में कोई दो राय नहीं कि, सेहतमंद रहने के लिए केवल अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

टीचर- अगर स्कूल में कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे?
पप्पू- पहले 1-2 घंटे इंतजार करेंगे, अगर कोई ले जाता है तो ठीक.
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे.


एक मक्खी की शादी मच्छर से हुई, अगले दिन मक्खी बहुत रोई,
मक्खी की बहन ने पूछा क्या हुआ दीदी, क्यों रो रही हो?
मक्खी बोली- मैंने रात को गुड नाइट जला दिया था, तेरा जीजा मर गया.


संता- एक आदमी हाथ धोकर एक औरत के पीछे पड़ा था.
बंता- फिर क्या हुआ?
संता- कुछ नहीं, बाद में औरत ने मुंह धोकर दिखाया तब जाकर मामला शांत हुआ.


टीचर- आज तुम स्कूल देर से क्यों आए हो?
छात्र- सड़क पर लिखे बोर्ड की वजह से मैं लेट हुआ.
टीचर- कैसा बोर्ड?
छात्र- बोर्ड पर लिखा था- आगे स्कूल है, कृप्या धीरे चलें.


वाइफ- अगर तुम मुझे फिर से प्रपोज करोगे, 
तो इस बार कौन सा गाना चुनोगे?
हस्बैंड- इतनी शक्ति हमें देना दाता.


पति- तुमसे शादी होने से पहले मेरे लिए दूर से बढ़िया रिश्ते आए थे.
पत्नी- हां, करीब वाले सभी तुम्हारे लक्षण जानते थे ना.


एक मास्टर जी ने छात्र से पूछा
मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर है?
छात्र- पराई औरत का हर शब्द गजल है और अपनी पत्नी का हर शब्द भाषण!


टीचर- पप्पू यमुना नदी कहां बहती है?
पप्पू- जमीन पर.
टीचर- नक्शे में बताओ कहां बहती है?
पप्पू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा.


डाइटिशियन- हरी सब्जियां और सलाद खाया करो, फिटनेस अच्छी रहेगी.
मरीज- अगर हरी सब्जियां और सलाद खाने से कोई पतला होता, 
तो गाय-भैंस कब का हिरण बनकर कूद रही होतीं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

RCB के 2 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, IPL मे बनाया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जो रोहित-धोनी भी नहीं कर पाए

IPL Unique Record: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट और गेंदबाज सुयश शर्मा ने आईपीएल…

Last Updated: June 2, 2026 13:37:55 IST

जवानी में जुर्म, बुढ़ापे में सजा, 34 साल पुराने केस में दोषी, वायरल वीडियो चौंक जाएंगे आप

एक बुजुर्ग को 34 साल पुराने एक मामले में दोषी ठहराया गया. बुजुर्ग की एक…

Last Updated: June 2, 2026 12:46:38 IST

क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…

Last Updated: June 2, 2026 11:28:29 IST

इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…

Last Updated: June 2, 2026 10:08:57 IST

ममता से छिन जाएगा TMC का नाम और चिन्ह? 50 विधायकों के टूटने की अटकलें तेज

Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और…

Last Updated: June 2, 2026 09:09:46 IST