<
Categories: देश

West Bengal Assembly Election 2026: जहां पिछली बार हारी थीं ममता बनर्जी, उस सीट पर EC ने कर दिया ‘खेला’

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की हॉट सीट नंदीग्राम में मतदान से ठीक दो दिन पहले चुनाव आयोग ने पुलिस ऑब्जर्वर बदला है.

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) के तहत पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को मतदान होना है. इसके लिए भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने पूरी तैयारी कर ली है. पिछली बार की तरह इस बार भी पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा सीट चर्चा में है. पिछली बार इस सीट पर ममता बनर्जी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से हार गई थीं. इस बीच इसमें नया ट्विस्ट आ गया है.

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में मतदान से ठीक दो दिन पहले यानी मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को चुनाव आयोग ने पुलिस पर्यवेक्षक को बदल दिया है. इससे पहले चुनाव आयोग ने मालदा और जांगीपुर में तैनात पर्यवेक्षकों को बदल दिया था.  यहां पर बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सदस्यों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा. इसके बाद दूसरे चरण में 29 अप्रैल को बची सीटों पर वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई, 2026 को होगी.

लगा था पक्षपात का आरोप

चुनाव आयोग के अधिकारी के मुताबिक, नंदीग्राम के पुलिस पर्यवेक्षक हितेश चौधरी को हटाकर उनकी जगह अखिलेश सिंह को नियुक्त किया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त पहले ही कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग कोई कसर नहीं छोड़ेगा. बताया जा रहा है कि यह कदम तृणमूल कांग्रेस द्वारा नंदीग्राम पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ पक्षपात के आरोप लगाने के एक दिन बाद उठाया गया है

भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई थी शिकायत

इससे पहले सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को पुलिस पर्यवेक्षक को लिखे एक पत्र में टीएमसी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने पुलिस पर्यवेक्षक से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी. आगे बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद पर्यवेक्षक को बदलने का आदेश जारी कर दिया गया था. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल भर में 84 पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया है, जिनमें से प्रत्येक अधिकारी को चुनाव के दौरान कानून और व्यवस्था की निगरानी के लिए कई निर्वाचन क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा गया है. यहां पर बता दें कि बंगाल चुनाव में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और भाजपा मुख्य मुकाबले में हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST