<

क्या नींबू और लौंग सच में भगाते हैं मच्छर? गर्मियों में ये देसी उपाय करेगा कमाल या है सिर्फ मिथक

Mosquito Repellent: गर्मी और बारिश का मौसम आते ही मच्छरों की परेशानी बढ़ जाती है, खासकर रात के समय जब चारों ओर शांति होती है, तब मच्छरों की भिनभिनाहट नींद खराब कर देती है. अगर ये कंबल या रजाई के अंदर घुस जाएं, तो आराम से सोना मुश्किल हो जाता है.

Lemon and Clove for Mosquitoes: अक्सर लोग मच्छरों से बचने के लिए कोइल, लिक्विड मशीन या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स से सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से फेफड़ों की समस्या है. ऐसे में कई लोग अब नेचुरल और घरेलू उपायों की तरफ रुख कर रहे हैं.

इन दिनों सोशल मीडिया पर नींबू और लौंग का एक आसान नुस्खा काफी वायरल हो रहा है, जिसे लोग मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. कहा जाता है कि इसकी खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. आइए जानते हैं इस उपाय को कैसे तैयार करें और इस्तेमाल करें.

मच्छर भगाने के लिए जरूरी चीजें

इस घरेलू उपाय को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए. घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से ही आप इसे तैयार कर सकते हैं:

  • 1 ताजा नींबू
  • 6-7 लौंग
  • एक छोटी मोमबत्ती
  • दीया या छोटा बर्तन
  • पतली लकड़ी की स्टिक

नींबू-लौंग वाला नुस्खा कैसे बनाएं

सबसे पहले नींबू को बीच से काट लें और उसके बीज निकाल दें. इसके बाद दोनों हिस्सों में 6-7 लौंग अच्छी तरह लगा दें. अब लकड़ी की स्टिक की मदद से दोनों हिस्सों को इस तरह फिक्स करें कि बीच में थोड़ा खाली स्थान बन जाए.इस खाली जगह में एक पतली मोमबत्ती फिट कर दें. पूरी सेटिंग कुछ हद तक छोटे लैंप जैसी दिखेगी, जिसे आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है.

इस्तेमाल करने का सही तरीका

नींबू को स्थिर रखने के लिए उसे दीए या किसी छोटे बर्तन में रखें, ताकि वह गिरे नहीं. अब बीच में लगी मोमबत्ती को जला दें.मोमबत्ती जलने के बाद नींबू और लौंग की हल्की खुशबू हवा में फैलने लगेगी. माना जाता है कि यह गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती, जिससे वे उस जगह से दूर रहने लगते हैं. आप इस तरह के 2-3 सेट घर के अलग-अलग कमरों में रख सकते हैं.

क्या यह तरीका सच में काम करता है?

नींबू की खटास और लौंग की तेज सुगंध में ऐसे तत्व होते हैं, जो कुछ हद तक मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, यह तरीका बहुत ज्यादा मच्छरों वाले इलाकों में पूरी तरह से कारगर हो, यह जरूरी नहीं है. इसे एक हल्के नेचुरल उपाय के रूप में इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर महारिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ 9 विकेट दूर

Bhuvneshwar Kumar IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में 24 विकेट…

Last Updated: May 18, 2026 16:10:47 IST

लखनऊ स्टेशन पर सूटकेस में मिली युवती की क्षत-विक्षत लाश! सिर गायब, हाथ-पैर पॉलीथिन में पैक

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से सनसनीखेज मामला…

Last Updated: May 18, 2026 13:37:28 IST