मेथी मटर मलाई एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय सब्जी है, जिसमें ताजी मेथी की हल्की कड़वाहट, मीठे मटर और मलाईदार ग्रेवी का शानदार संगम होता है. यह रेसिपी 30 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी!
मेथी मटर मलाई
Methi Matar Malai: अगर आप भी खाने के शौकीन हैं, लेकिन हेल्दी भी रहना चाहते हैं, तो मैं लेकर आई हूं आपके लिए ऐसी ही एक डिश. जो टेस्टी तो है ही साथ में हेल्दी भी. मैं बात कर रही हूं, मेथी मटर मलाई की. और राज की बात ये है कि इस डिश में मलाई या क्रीम का उपयोग बिलकुल नहीं होगा, लेकिन इसका टेक्स्चर बिलकुल क्रीमी होगा.
मेथी मटर मलाई एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय सब्जी है, जिसमें ताजी मेथी की हल्की कड़वाहट, मीठे मटर और मलाईदार ग्रेवी का शानदार संगम होता है. यह रेसिपी 30 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी
सामग्री (3-4 सदस्यों के लिए)
ताजी मेथी (बारीक कटी): 1 कप
हरे मटर (उबले): 1 कप
प्याज (बारीक कटा): 1 मध्यम
टमाटर (पीसे हुए): 2
काजू (भीगे हुए): 8-10
पनीर: ½ कप
नारियल या दूध : ½ कप
अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च (कटी): 1-2
जीरा: ½ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर: चुटकी भर
धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला: ½ छोटा चम्मच
नमक-चीनी: स्वादानुसार
तेल/घी: 2 बड़े चम्मच
स्टेप 1: मेथी तैयार करें
मेथी को धोकर 5 मिनट ब्लांच करें (उबालकर ठंडे पानी में डालें). इससे कड़वाहट कम हो जाती है. काजू को 30 मिनट भिगोकर रख दें.
स्टेप 2: ग्रेवी बनाएं
भीगे हुए काजू, पनीर और नारियल को पीस लें. अब ये डिश में क्रीमी टेक्स्चर लाने का काम करेगा. अगर नारियल न हो तो उसकी जगह दूध का इस्तेमाल करें.
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, जीरा तड़काएं. प्याज को सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट और स्लिट की हुई हरी मिर्च डालें. टोमैटो प्यूरी डालकर तेल अलग होने तक भूनें. हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाएं. इसे 2 से 3 मिनट के लिए भूनें.
स्टेप 3: क्रीमी बनाएं
जो काजू और पनीर का पेस्ट बनाया था, उसे डालें. 2-3 मिनट पकाएं जब तक ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए. नमक-चीनी स्वादानुसार डालें.
स्टेप 4: सब्जी मिलाएं
ग्रेवी में भुनी हुई मेथी और उबले हुए मटर डालें. 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. कसूरी मेथी और थोड़ा सा बटर डालकर ढक दें. 1 मिंट बाद गैस बंद करें और हरा धनिया छिड़कें.
कड़वाहट कम करने के लिए मेथी को दही में भिगोएं. नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें. यह सब्जी पोटैशियम, प्रोटीन और आयरन से भरपूर है. क्रीम न होने की वजह से इसकी कैलोरी भी कम है. आज ही घर पर बनाकर ट्राई करें!
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…