<

बारिश के मौसम में चेहरे पर बढ़ गई झाइयां? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, जानें बचाव के तरीके

आपने अक्सर सुना होगा कि गर्मियों के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी है. हां ये सही बात है लेकिन आपको मानसून के मौसम में भी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए. आइए जानते हैं इसके कारण और तरीका...

Monsoon Skin Care Tips: आमतौर पर जब चेहरे पर झाइयां या पिगमेंटेशन नजर आने लगता है, तो लोग इसका कारण धूप को मानते हैं. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि बारिश के मौसम में भी चेहरे पर दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ जाती है. इसके अलावा बादलों के बीच से आने वाली यूवी किरणें, पसीना, धूल-मिट्टी और त्वचा की ठीक से सफाई न होना भी स्किन को प्रभावित कर सकता है. अगर पहले से चेहरे पर झाइयां हैं, तो ये ज्यादा गहरी दिखाई दे सकती हैं. ऐसे में बारिश के मौसम में भी स्किन केयर को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. आइए जानते हैं मानसून में झाइयां बढ़ने की वजह क्या है और त्वचा को इससे बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

क्या है त्वचा पर झाइयों का कारण?

मानसून में हवा में नमी ज्यादा होती है. इसके कारण चेहरे पर पसीना और ऑयल लंबे समय तक बना रह सकता है. बाहर निकलने पर धूल-मिट्टी भी आसानी से त्वचा पर चिपक जाती है. अगर चेहरे की सफाई ठीक से न की जाए, तो पोर्स बंद हो सकते हैं और मुंहासे निकलने की समस्या बढ़ सकती है. मुंहासे ठीक होने के बाद कई बार उनके निशान गहरे होकर पिगमेंटेशन का रूप ले लेते हैं.

हार्मोन और तनाव भी हो सकते हैं वजह

हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है. कुछ लोगों में पिगमेंटेशन का संबंध हार्मोनल बदलावों से भी हो सकता है. तनाव, नींद पूरी न होना और खराब लाइफस्टाइल भी त्वचा की सेहत पर असर डाल सकते हैं. इसके अलावा शरीर को पर्याप्त पोषण न मिलने पर भी त्वचा की स्थिति प्रभावित हो सकती है इसलिए सिर्फ बाहर से स्किन केयर करना ही काफी नहीं है. आपको खानपान और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है.

ध्यान रखें ये बातें

  • मानसून के महीने में चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें.
  • चेहरे की साफ सफाई का ध्यान रखें.
  • मॉइस्चराइजर लगाना बंद न करें
  • अगर चेहरे पर मुंहासे हैं, तो मुंहासों को बार-बार न छुएं.
  • खानपान पर भी ध्यान दें.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST