Natural AC for Home:गर्मियां अपने चरम पर हैं और सूरज की तपिश बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है. ऐसे में दिन भर AC चलाना न तो जेब के लिए अच्छा है और न ही पर्यावरण के लिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पास सदियों पुराना एक ऐसा देसी जुगाड़ है जिसे 'Natural AC' कहा जाता है? ये बिजली के बिल को कम करते हुए घर में कूलिंग बढ़ाने का भी काम करता है, जानें क्या है ये जुगाड़
Natural AC: ₹20,000 के AC को फेल कर देता है ₹200 का ये सस्ता-टिकाऊ जुगाड़, फायदे जान लिए तो आप भी घर भर लेंगे!
Natural AC for Home: भारत में बढ़ती गर्मी के कारण हमारे घरों में धूप की तपिश खूब कहर ढ़ाती है. ऐसी स्थिति में एयर कंडीशनर वरदान साबित होता है, जो तुरंत हीट दूर करके कूलिंग तो दे देता है. लेकिन इससे बिजली का बिल बढ़ जाता है. एसी बंद करते ही दोबारा हीट हो जाती है. ऐसी कंडीशन में क्यों न नेचर फ्रेंडली ऑप्शन्स की ओर बढ़ें, जो पहले जमाने में न के बराबर या बहुत ही कम बजट में कूलिंग देने का काम करता था. हम बात कर रहे हैं खस के पर्दों की. इन दिनों खस के पर्दे सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंडिंग हैं, जिसे लोग नेचुरल एसी भी कह रहे हैं, जानें इसके बारे में –
खस के पर्दे ‘वेटिवर’ नामक घास की जड़ों से बनाए जाते हैं. खस के आयुर्वेद में भी कई फायदे हैं. ये जड़ें न केवल ठंडी होती हैं, बल्कि इनमें एक बेहद सोंधी और नेचुरल खुशबू भी होती है. खस की जड़ें जमीन में करीब 10 फीट तक गहरी होती हैं, जिन्हें सुखाकर साफ किया जाता है और इससे चटाईयां और पर्दे बुने जाते हैं.
पुराने समय में ये राजा महाराजाओं के लिए नेचुरल एसी का काम करते थे. उस समय लगभग हर घर में खस के पर्दे लगे होते थे. आज भी मार्केट में आसानी से खस के पर्दे मिल जाते हैं. कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स भी खस के पर्दे बेच रहे हैं. इन्हें खिड़कियों या दरवाजों पर लटकाया जाता है. इन पर्दों को पानी से भिगोना होता है, जिससे बाहर से आने वाली गर्म हवा टकराकर कूलिंग इफेक्ट देती है.
खस के पर्दे कोई नया प्रोडक्ट नहीं है. नेचुरल और ग्रीन लाइफस्टाइल प्रमोट करने वाले सालों से खस के पर्दे इस्तेमाल कर रहे हैं. शहर हो या गांव, आज भी बालकनी और छतों पर खस के पर्दे लटकते मिल जाएंगे.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…