Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Period Blood Face Mask: इन दिनों सोशल मीडिया पर 'मेंस्ट्रुअल मास्किंग' नाम का एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जाता है कि पीरियड्स के खून को चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लो करती है,लेकिन बिना वैज्ञानिक प्रमाण वाले ऐसे ट्रेंड को फॉलो करने की बजाय सुरक्षित और प्रमाणित स्किन केयर तरीकों को अपनाना ही बेहतर माना जाता है.आइए जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में डॉक्टरों की क्या राय है.
क्या सच में पीरियड ब्लड लगाने से आता है चेहरे पर ग्लो?
Period Blood Face Mask: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘मेंस्ट्रुअल मास्किंग’ में दावा किया जाता है कि पीरियड्स के दौरान निकलने वाले खून को चेहरे पर लगाने से त्वचा चमकदार और हेल्दी हो जाती है. कई लोग बिना पूरी जानकारी के इस ट्रेंड को अपनाने लगे हैं, लेकिन डॉक्टर इस दावे को सही नहीं मानते.
स्किन एक्सपर्टों के अनुसार पीरियड ब्लड को चेहरे पर लगाना न तो सुरक्षित है और न ही इससे कोई फायदा मिलता है. उनका कहना है कि इस बारे में कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है कि इससे स्किन बेहतर होती है. उल्टा, इसमें मौजूद बैक्टीरिया या कीटाणु त्वचा पर जलन, खुजली या संक्रमण का कारण बन सकते हैं, खासकर तब जब चेहरे पर पिंपल, कट या खुले पोर्स हों.
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार मासिक धर्म के दौरान जो खून निकलता है, वह केवल खून नहीं होता, बल्कि उसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत के टिश्यू और अन्य शारीरिक तरल भी शामिल होते हैं. इसमें कई प्रकार के सूक्ष्मजीव भी हो सकते हैं, इसलिए इसे शरीर का अपशिष्ट माना जाता है. ऐसे पदार्थ को सीधे स्किन पर लगाना सुरक्षित नहीं समझा जाता.
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पीरियड ब्लड लगाने से कोई ब्यूटी फायदा नहीं होता. कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट जैसे पीआरपी थेरेपी में शरीर के खून का उपयोग किया जाता है, लेकिन वह केवल अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टरों की निगरानी में किया जाता है. घर पर या बिना मेडिकल प्रक्रिया के ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है.
स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए आसान और सुरक्षित तरीके अपनाना बेहतर है-
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…
दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…
अगर आप फॉर्च्यूनर और Mercedes-Benz CLA को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख…