Hair Fall And Care: बालों के सही विकास के लिए पोषक तत्वों की कमी को पूरा करना बहुत जरूरी है. देखें, बालों में पोषक तत्वों की कमी को कैसे पूरा करें.
Protein Rich Foods For Hair
Hair Fall And Care: ठंड के दिनों में बालों की देखभाल बहुत जरूरी है. नहीं तो बालों का डैमेज होना तय हो जाता है, बालों में डैंड्रफ की समस्या हो जाती है. इन सभी के लिए मुख्य कारण बालों में पोषक तत्वों की कमी है. जानें बालों में पोषक तत्वों की कमी कैसे पूरी करें, प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें. देखें 5 चीजें, जो आपके बालों में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है.
सभी को मजबूत बाल पसंद होते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ बालों के हेल्थ को मेंटेन करना मुश्किल हो जाता है. यह पोषक तत्वों की कमी के कई कारण हो सकते हैं. इसमें कैमिकल ट्रीटमेंट और हेयर डाई भी प्रमुख कारण हैं.
अंडा बायोटीन और प्रोटीन के लिए एक बड़ा स्रोत होता है. यह दोनों पोषक तत्व बालों के हेल्दी ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है और इससे प्रोटीन की कमी पूरी होती है.
बींस या फलियां प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए एक प्रमुख श्रोत है. यह बालों के सही विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसमें जिंक की मात्रा पाई जाती है जो बालों के रिपेयर करने का काम करती है.
सोयाबीन से बनने वाली सोया चंक्स आयरन और प्रोटीन का अच्छा श्रोत होता है. इसे खाने से हेयर फॉलिकल्स को फायदा मिलता है. साथ ही बालों को लंबा होने में भी मदद मिलती है.
आपने अक्सर देखा होगा कि खानपान में दालों को हिस्सा बनाया जाता है. दालों में प्रोटीन, आयरन और फॉलिक एसिड पाया जाता है. दालों के सेवन से बालों के झड़ने और जरूरत से ज्यादा पतला होने जैसी दिक्कतों से राहत मिलता है.
बादाम प्रोटीन से भरपूर होता है, जिसका सेवन करने से बालों की सेहत अच्छी बनी रहती है. बादाम फाइबर और विटामिन ई का भी अच्छा स्त्रोत है. इससे स्कैल्प को मैग्नीशियम और मैंग्नीज भी सही मात्रा मिलता है.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…