Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > झुलसाती गर्मी में घंटों बाइक चलाते हैं? ये 7 जबरदस्त टिप्स नहीं अपनाए तो सेहत का होगा भारी नुकसान!

झुलसाती गर्मी में घंटों बाइक चलाते हैं? ये 7 जबरदस्त टिप्स नहीं अपनाए तो सेहत का होगा भारी नुकसान!

Bike Riding Tips in Summer: गर्मियों में बाइक चलाते समय सनग्लास, हल्के कपड़े, सनस्क्रीन और पर्याप्त पानी बेहद जरूरी हैं. बीच-बीच में ब्रेक लेना और हेलमेट के साथ बालों की देखभाल करने से आप सुरक्षित और स्वस्थ रह सकते हैं.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 17:08:25 IST

Mobile Ads 1x1

Bike Riding Tips in Summer: गर्मी के मौसम में रोजाना बाइक से ऑफिस जाना या घंटों फील्ड वर्क करना शरीर पर भारी पड़ सकता है. तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार सफर मिलकर थकान के साथ-साथ डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देते हैं. ऐसे में कुछ आसान लेकिन जरूरी सावधानियां अपनाकर आप न सिर्फ अपनी सेहत, बल्कि त्वचा और बालों को भी सुरक्षित रख सकते हैं.

बाइक चलाते समय सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है. तेज धूप, धूल और गर्म हवाएं आंखों में जलन और ड्राईनेस बढ़ा देती हैं. इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के सनग्लास पहनें. इससे न केवल धूप से बचाव होगा, बल्कि सफर के दौरान विजिबिलिटी भी बेहतर बनी रहेगी.

सही कपड़े पहनना है स्मार्ट चॉइस

गर्मी में बाइक चलाते समय हल्के रंग और सूती कपड़े पहनना बेहतर रहता है. ये पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं. फुल स्लीव शर्ट या टी-शर्ट पहनने से त्वचा धूप से सुरक्षित रहती है. साथ ही आरामदायक और हल्के जूते पहनें गहरे रंग या लेदर के जूते गर्मी को ज्यादा सोखते हैं, इसलिए इन्हें अवॉइड करें.

त्वचा को टैनिंग और डैमेज से बचाएं

लगातार धूप में रहने से त्वचा पर टैनिंग और सनबर्न का खतरा बढ़ जाता है. बाइक चलाते समय हाथों और चेहरे को ढकना बेहद जरूरी है. बाहर निकलने से पहले SPF 50+ सनस्क्रीन जरूर लगाएं और हल्के ग्लव्स पहनें. इससे आपकी त्वचा लंबे समय तक हेल्दी बनी रहेगी.

हेलमेट के साथ बालों की देखभाल

गर्मी में हेलमेट पहनने से पसीना ज्यादा आता है, जिससे बाल चिपचिपे और कमजोर हो सकते हैं. लेकिन सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है. ऐसे में स्कल कैप या कॉटन स्कार्फ का इस्तेमाल करें. इससे पसीना सीधे बालों तक नहीं पहुंचेगा और बालों की सेहत भी बनी रहेगी.

बीच-बीच में ब्रेक लेना है जरूरी

लंबे समय तक लगातार बाइक चलाने से शरीर जल्दी थक जाता है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. कोशिश करें कि हर कुछ समय बाद छांव में रुककर आराम करें. इससे बाइक को ठंडा होने का समय मिलेगा और आप भी तरोताजा महसूस करेंगे.

पानी और हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान

गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है. इसलिए सफर के दौरान पानी या हेल्दी ड्रिंक जरूर पीते रहें. शरीर में पानी की कमी से चक्कर, कमजोरी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

MORE NEWS