Summer Hacks: गर्मियों में एनर्जी और पोषण के लिए फल खाने की हिदायत दी जाती है. लेकिन मार्केट से फल खरीदते समय ज्यादातर लोग समझ ही नहीं पाते कि फल मीठा और पका हुआ है भी या नहीं. इस मामले में फल बेचने वाले भी कई बार ठगी करते हैं, इसलिए यहां हम आपको बताएंगे कि पके और कच्चे फल में अंतर कैसे करें और खरीदते वक्त कैसे पहचानें कि आम, अनार, तरबूज, खरबूज, अनानास और केला मीठे हैं या फीके-
Summer Hacks: फल बेचने वाले आपको कभी नहीं बताएंगे ये सीक्रेट ट्रिक, 2 सैकेंड में पता चलेगा फल मीठा है या नहीं!
How to Identify Sweetness In Fruits: फलों को खाने के कई फायदे गिनाए जाते हैं, लेकिन एक पका और मीठा फल कैसे खरीदना है, ये बहुत ही कम लोगों को पता होता है. फलों के विक्रेता भी इस सीक्रेट को रिवील नहीं करते. इसी चक्कर में कई बार लोगों को ठगी का शिकार होना पड़ता है. आज के बाद आपको फल खरीदने में कच्चे-पके की टेंशन नहीं होगी. हम यहां बताएंगे कि कैसे आप फलों के संकेतों से उसके पके और मीठा होने का पता लगा सकते हैं.
मीठे और पके फल पहचानने के लिए उसकी रंगत, खुशबू, वजन और आकार को ध्यान से देखें. आमतौर पर पके हुए फल रंगत में डार्क और वजन में भारी महसूस होते हैं. मीठे फलों से अच्छी खुशबू आती है, जबकि पके फल नरम होते हैं, जो हल्का दबाने पर ही समझ आ जाते हैं. यहां गर्मी में सबसे ज्यादा बिकने वाले फल और उनके मीठा-पके होने की पहचान के बारे में भी बताया है.
आम: आम का सीजन आ गया है. इसे खरीदने से पहले सूंघकर खूशबू चेक करें. मीठे आम की खुशबू भी मीठी लगती है. मीठे और अच्छे आम का छिलका कम धब्बेदार होगा और डंठल से दबाने पर नरम होता है.
तरबूज: तरबूज के निचले हिस्से पर बड़ा, गहरा पीला या भूरा धब्बा हो तो वो अंदर से मीठा निकलेगा. तरबूज को थपथपाके देखें, अच्छा तरबूज भारी और खोखली आवाज देगा.
खरबूजा: खरबूज का जालीदार परत अच्छी मानी जाती है. इसे डंठल से दबाकर और सूंखकर देखें. मीठी खुशबू और नरम फूल होने पर इसे खरीद सकते हैं.
अंगूर: अक्सर अंगूर खट्टे निकल आते हैं. इसके लिए अंगूरों की रंगत देखें, ज्यादा हरे और गोल अंगूर खट्टे होते हैं, जबकि लंबे, हल्के पीले या सुनहरे अंगूर स्वाद में मीठे होते हैं.
अनानास: सुनहरे-पीले रंग का अनानास पका, मीठा और हाइड्रेशन से भरपूर होता है, इसमें से मीठी खुशबू आती है. जबकि, हरा अनानास कच्चा निकलता है.
अनार: आपके घर पर भी अनार के काफी बार दाने सफेद निकलते होंगे. ये कच्चे अनार होते हैं, जबकि पके और लाल दाने वाले अनार का ऊपरी हिस्सा (क्राउन) थोड़ा खुला होता है.
केला: केले की रंग से मीठे और पके होने का आसानी से पता चल जाता है. रंगत में एक दम साफ और सख्त केला कच्चा निकलता है, जबकि धब्बेदार और नरम केला मीठा होने की निशानी है.
Silver Price Today 12 May 2026: भारतीय सराफा बाजार में मंगलवार (12 मई, 2026) को…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल की सियासत में सोमवार की रात को एक जबरदस्त भूचाल…
Scorpions Cricket Club 822 Runs: जिम्बाब्वे के एक घरेलू टूर्नामेंट में ऐतिहासिक मुकाबला देखने को…
Gold Price Today 12 May 2026: सोने की कीमतों में इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन…
Sanjay manjrekar on Virat Kohli: संजय मांजरेकर ने खुलासा किया कि विराट कोहली आलोचना को…
Rajasthani Language in School Education: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजस्थान सरकार को स्कूलों में…