<

Summer Hacks: छतों पर बिछी ये ‘हरी नेट’ क्या वाकई कम करती है ‘घर का तापमान’? आखिर क्या है इसके पीछे का लॉजिक!

Summer Heat Protection Hacks: अक्सर लोग गर्मी आते ही अपने घर की दीवारों, बालकनी और छत पर हरा जालीदार पर्दा लगाते हैं. क्या सच में इससे लू और हीट को रोका जा सकता है. जानें इसके क्या फायदे हैं और ये किस तरीके से गर्मी को अबजॉर्व करता है. यहां जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक लॉजिक-

Summer Heat Protection Hacks: भारत के लोगों की लाइफस्टाइल में जुगाड़ का बड़ा रोल है. दिन की छोटी मोटी दिक्कतों से निपटने के लिए पहले जुगाड़ ही किया जाता है. लेकिन कई बार जुगाड़ कारगर साबित हो जाते हैं और इससे हजारों रुपये की बचत भी हो जाती है. ऐसा ही एक जुगाड़ गर्मियां आते ही देखने को मिल जाता है. जैसे ही धूप और गर्मी का पारा चढ़ने लगता है, लोग अपने घरों की दीवार, छत और बालकनी पर हरे रंग का जालीदार पर्दा लगा देते हैं. ये जुगाड़ भी हीट, लू और धूल को घर के अंदर आने से रोकता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ये जालीदार पर्दा हरे रंग का ही क्यों होता है? इसके क्या फायदे हैं? यहां जानिए 

क्या है हरी नेट का साइंस?

न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस जालीदार चादर के जरिए धूप की तेज किरणें सीधे घर के अंदर नहीं जा पाती. रौशनी भी जाली के माध्यम से अंदर पहुंचती हैं, जिससे तपिश तो कम होती ही है, घर में हीट को फैलने से भी रोका जा सकता है.

  • इस जालीदार चादर का हरा रंग भी सूरज की हार्मफुल UV किरणों को अबजॉर्व और रिफ्लेक्ट करता है.
  • मनोवैज्ञानिक दृष्टि से भी हरा रंग आंखों को सुकून देता है और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कराता है.
  • इसी के विपरीत, काले और गहरे रंगों की चादरे गर्मी को खींचकर घर के अंदर फैला सकती हैं.

तापमान नियंत्रित करने में कारगर

गर्मी के दिनों चढ़ते पारे को रोकने के लिए लोग बालकनी, छत और कई बार दीवारों पर हरी नेट लटकाते हैं, जिससे एक सेफ्टी लेयर बन जाती है और हीट को अंदर जाने नहीं देती. इससे छत के जरिए आने वाली गर्मी भी रुक जाती है और अंदर का तापमान भी अनुमानित तौर पर 5 से 7 डिग्री तक कम रहता है. इससे घर के अंदर चलने वाले एसी-कूलर से बढ़ने वाले बिल को कम कंट्रोल कर सकते हैं. 

पौधों की सुरक्षा

गर्मियों में बालकनी या छत पर पौधे लगाने से घर की हवा शुद्ध हो जाती है. इससे तापमान पर भी कुछ असर होता है, लेकिन कड़ी धूप में पौधे के झुलसने की भी चिंता रहती है. ऐसे में ये हरी जालीदार चादर पौधों को धूप की तपिश से बचाती है. इससे गर्मी में धूल आने और कीट पतंगों की भी समस्या खत्म हो जाती है.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

‘सामने से दिखाता है कि फर्क नहीं पड़ता, अंदर से वह…’ पूर्व क्रिकेटर ने खोली विराट कोहली की पोल

Sanjay manjrekar on Virat Kohli: संजय मांजरेकर ने खुलासा किया कि विराट कोहली आलोचना को…

Last Updated: May 12, 2026 16:22:58 IST

राजस्थानी भाषा पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राजस्थान स्कूलों में मान्यता देने के निर्देश

Rajasthani Language in School Education: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजस्थान सरकार को स्कूलों में…

Last Updated: May 12, 2026 15:57:37 IST

मुंबई ने अपनाया दिल्ली का फॉर्मूला, Odd-Even पार्किंग व्यवस्था लागू, होंगे ये फायदे

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि मुंबई के कुछ इलाकों में पार्किंग के…

Last Updated: May 12, 2026 15:29:35 IST

पाकिस्तानी गेंदबाज का अनोखा कारनामा, तोड़ दिया 130 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, बदल गया इतिहास

Noman Ali World Record: पाकिस्तानी गेंदबाज नोमन अली ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया…

Last Updated: May 12, 2026 15:18:19 IST

NEET UG Exam Cancelled: नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, छात्रों से की ये अपील

NEET UG Exam Cancelled: नीट यूजी परीक्षा 2026 के रद्द होने के बाद एनटीए ने…

Last Updated: May 12, 2026 15:01:36 IST

दूसरे बड़े मंगल पर ऐसे करें हनुमान जी की पूजा, हर संकट से मिलेगी राहत,जानिए आरती और मंत्र जाप का सबसे आसान तरीका

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को उत्तर भारत में बड़े मंगल या बुढ़वा…

Last Updated: May 12, 2026 15:01:12 IST