<

सोशल मीडिया पर चला ‘स्मैश्ड बेक्ड पोटैटो’ का जादू, चंद मिनटों में हो जाती है तैयार यह लजीज डिश, देखें रेसिपी

एक रेसिपी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. डॉ. दिव्या शर्मा (@doctorbowl) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 7.6 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.

हाल ही में एक रेसिपी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. यह रेसिपी है क्रिस्पी स्मैश्ड पोटैटो बेक डिश की. डॉ. दिव्या शर्मा (@doctorbowl) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 7.6 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. इसके वायरल होने की मुख्य वजह है, बेहद आसानी से इसका बन जाना और टेस्ट में लाजवाब होना. 
यह डिश नाश्ते, ब्रंच या डिनर के लिए एक सरल, सेहतमंद और ग्लूटेन-फ्री विकल्प है. इस रेसिपी में क्रिस्पी आलू के बेस पर सब्जियां, अंडे और पनीर डालकर एक स्वादिष्ट और पेट भरने वाला व्यंजन तैयार हो जाता है. 
 

वायरल स्मैश्ड पोटैटो बेक रेसिपी

इस रेसिपी में कुरकुरे आलू की परत को नरम, स्वादिष्ट टॉपिंग के साथ मिलाया गया है. 
तैयारी का समय: लगभग 10 मिनट
पकाने का समय: 25-30 मिनट
सर्विंग्स: 9 इंच की बेकिंग डिश 

सामग्री: 5 आलू, एक मुट्ठी कटा हुआ पालक, 1/2 कटी हुई पीली शिमला मिर्च, एक मुट्ठी आधे कटे हुए चेरी टमाटर, 3 अंडे, 1/2 कप दूध, एक मुट्ठी पनीर, ऑलिव ऑइल, नमक और काली मिर्च. 

विधि:

  • आलू को नरम होने तक उबालें, फिर पानी निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें.
  • उबले हुए आलू को चिकनाई लगे बेकिंग डिश में रखें और उन्हें मसलकर बर्तन के तले पर फैला दें.
  • ऊपर से ऑलिव ऑइल छिड़कें और नमक और काली मिर्च डालकर स्वादानुसार बना लें.
  • इसके बाद कटी हुई सब्जियों को आलू के ऊपर डाल दें.
  • अब अंडे और दूध को फेंट लें, इस मिश्रण को सब्जियों के ऊपर डालें, ऊपर से पनीर डालें और 200°C (400°F) पर 25
  • 30 मिनट तक बेक करें जब तक कि यह जम न जाए और सुनहरा न हो जाए.

    यह वायरल क्यों हुआ?

इस रेसिपी की लोकप्रियता के कई कारण हैं, पहला तो ये कि बनाने में बेहद आसान है साथ ही ये हेल्थ के नजरिये से भी बहुत लाभदायक है. इन सबके अलावा इस डिश का टेस्ट भी लाजवाब है. यह डिश ग्लूटेन-फ्री है. कई तरह की वेजीस, अंडा, दूध और आलू मिलकर एक बैलेंस्ड डाइट तैयार करते हैं, जो थोड़े में ही पूरा न्यूट्रिशन देने की क्षमता रखती है.
डॉक्टर दिव्या शर्मा एक डॉक्टर और फूड ब्लॉगर हैं. वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर झटपट बनने वाली, सेहतमंद शाकाहारी और वीगन रेसिपी शेयर करती हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST