<

वायरल वीडियो: ‘क्या दादी जवानी में सुंदर थी ?’ दादाजी के जवाब ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा

एक Viral Video में जब पोती ने पूछा कि क्या दादी सुंदर थी, तो दादाजी ने उन्हें Average बताकर सबको चौंका दिया. इस बेरुखी के लिए Netizens ने उन्हें 'Red Flag' इंसान कहा. यह वीडियो दिखाता है कि कैसे बिना Appreciation के बिताई गई पूरी जिंदगी दुखद हो सकती है.

Viral video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स के बीच एक नई बहस छेड़ दी है. यह वीडियो एक पोती और उसके दादाजी के बीच हुई बातचीत का है, लेकिन दादाजी के जवाब ने इंटरनेट की जनता को नाराज कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने दादाजी के पास बैठकर उनसे उनकी जवानी और दादी की खूबसूरती के बारे में पूछती है. पोती बड़े उत्साह के साथ पूछती है, ‘दादाजी, क्या दादी अपनी जवानी में बहुत खूबसूरत थीं?’ लड़की को उम्मीद थी कि दादाजी कोई प्यारा सा जवाब देंगे या दादी की तारीफ में कसीदे पढ़ेंगे, जैसा कि अक्सर पुरानी कहानियों में होता है.

लेकिन दादाजी का जवाब सुनकर पोती के साथ-साथ देखने वाले भी दंग रह गए. दादाजी ने बिना किसी झिझक के कहा, ‘नहीं, वह बिल्कुल सुंदर नहीं थी, वह तो बस साधारण (Average) दिखती थी. उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनकी शादी बस इसलिए हुई क्योंकि उस समय परिवार का दबाव था. दादाजी की इस बेबाकी और पत्नी के प्रति इस कड़वाहट ने पोती को हैरान कर दिया.

नेटिजन्स ने बताया ‘Red Flag’ बुड्ढा

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों ने दादाजी की क्लास लगानी शुरू कर दी. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जिस महिला ने अपनी पूरी जिंदगी उनके साथ बिताई, उनके बच्चों को पाला और घर संभाला, उसके बारे में बुढ़ापे में ऐसा कहना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है. कई यूजर्स ने दादाजी को ‘Red Flag’ (खतरे की घंटी) करार दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘इतने सालों बाद भी अगर आप अपनी पत्नी के लिए दो शब्द प्यार के नहीं बोल सकते, तो यह बहुत दुखद है’. कुछ लोगों ने नाराजगी में उन्हें ‘Red Flag बुड्ढा’ कहना शुरू कर दिया, क्योंकि उनका मानना है कि खूबसूरती चेहरे से ज्यादा इंसान के समर्पण में होती है. हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि दादाजी शायद सिर्फ मजाक कर रहे थे या वे सच बोलने वाले इंसान है, लेकिन बहुमत उनके इस अंदाज़ से नाराज दिखा. यह वीडियो आजकल के ‘टॉक्सिक रिश्तों’ और पुराने दौर की ‘मजबूरी वाली शादियों’ पर एक गंभीर चर्चा का विषय बन गया है.

Mansi Sharma

Share
Published by
Mansi Sharma

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:27 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:59 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST