<

बच्चे छोटी-छोटी बात पर चिढ़ने क्यों लगते हैं? स्वभाव ठीक करने के लिए क्या करें, समझें कारण और बचाव

Irritated Child: अक्सर आपने देखा होगा कि, कई बच्चे छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगते हैं. ऐसा होने में पैरेंट्स भी परेशान होने लगते हैं. अगर आपका बच्चा भी आपकी हर बात को सुनी अनसुनी कर देता है और चिढ़ने लगता है, तो यह खबर आपके लिए ही है. अब सवाल है कि आखिर, छोटी-छोटी बात पर बच्चे चिढ़ने क्यों लगते हैं? बच्चों की यह परेशानी कैसे दूर करें? आइए जानते हैं इस बारे में-

Irritated Child: हर माता पिता चाहतें हैं कि उनका बच्चा समझदार और संस्कारी बने. इसके लिए पैरेंट्स बच्चे की परवरिश में जीवनभर की कमाई लगा देते हैं. लेकिन, कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो माता-पिता को परेशान कर देते हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि, कई बच्चे छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगते हैं. ऐसा होने में पैरेंट्स भी परेशान होने लगते हैं. अगर आपका बच्चा भी आपकी हर बात को सुनी अनसुनी कर देता है और चिढ़ने लगता है, तो यह खबर आपके लिए ही है. अब सवाल है कि आखिर, छोटी-छोटी बात पर बच्चे चिढ़ने क्यों लगते हैं? बच्चों की यह परेशानी कैसे दूर करें? आइए जानते हैं इस बारे में-

छोटी-छोटी बात पर क्यों चिढ़ जाते हैं बच्चे

बच्चे की कोई भी गलत हरकत पैरेंट्स को परेशान करती है. अगर आपका बच्चा भी आपकी हर बात पर चिढ़ने लगता है और इससे आप परेशान है, तो उसके चिढ़ने के कई कारण हो सकते है. सबसे पहला जब माता-पिता उस पर ज्यादा बंदिशें लगाने लगते हैं. इसके अलावा बच्चों तब ज्यादा चिढ़ने लगते हैं, जब उसका उसके दोस्तों के साथ लड़ाई झगड़ा हो जाता है. 

बच्चे में चिढ़ने का स्वभाव कैसे करें कम

ज्यादा रेस्ट्रिक्शन लगाने से बचें: अगर आप अपने बच्चे के इस स्वभाव को सुधारना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको खुद में बदलाव लाना होगा. अगर आप आपके अंदर बदलाव लेकर आते हैं, तो आपका बच्चा धीरे-धीरे बदल सकता है. इसके लिए आप उसे अच्छे से ट्रीट करें और उस पर जरूरत से ज्यादा रेस्ट्रिक्शन लगाने से बचें.

बच्चे को समय दें: आप अपने बच्चों के साथ बैठकर शांति से बात भी कर सकते हैं. अगर आप अपने बच्चों को समय देंगे, तो बच्चे में खुद ब खुद बदलाव आएगा और आप उसकी परेशानी को भी समझ पाएंगे. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप आपके बच्चे को कितना समय देते हैं. 

बच्चों को ट्रिप पर ले जाएं: आपका बच्चा भी जरूरत से ज्यादा चिढ़ने लगा है, तो अब आप उसे घर में रखने के बजाय और उसकी पसंद की चीज न करने देने के बजाय, आप उसे फ्री छोड़ दे. जितना आपका बच्चा घूमेगा-फिरेगा, उतना उसका दिमाग फ्रेश रहेगा. ऐसे में आप अपने बच्चों के साथ किसी ट्रिप पर भी जा सकती हैं.

हर वक्‍त सवाल पूछने से बचें: ऑफिस से थके-हारे पेरैंट्स अक्‍सर अपने बच्‍चों के सवालों से च‍िढ़ जाते हैं. लेकिन आपको ये जानकार खुशी होनी चाहिए कि अगर आपका बच्‍चा बार-बार सवाल पूछता है इसका मतलब उसमें चीजों को जानने की ज‍िज्ञासा है. ये उसकी Curiosity का लक्षण है. यानी आपके बच्‍चे को नई-नई जानकारी जानने में रुचि है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST