<

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: ऑनलाइन टिकट बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates Live Updates : मुंबई में आफत की बरसात, पीएम बिहार तो राहुल गांधी रहेंगे पंजाब दौरे पर

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates Live Updates : महाराष्ट्र मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए 3 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.  वहीं, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दर्शनार्थियों को लेकर अयोध्या से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ओवरटेक करते समय ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 9 लोग घायल है. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से रवाना हो चुके हैं. वे आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया है. कई जगहों पर जाम की समस्या भी देखने को मिल रही है, तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के वडाला इलाके में एक मोनोरेल रुक गई. हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया कि समस्या क्या आई है. इससे पहले भी बारिश के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में रुक गई थी. इसके अलावा मध्यप्रदेश के खंडवा की एक मस्जिद में बिहार से आए इमाम को ठहराने पर पुलिस ने कार्रवाई की है. बिना सूचना मस्जिद में इमाम के रुकने पर मस्जिद के सदर और युवक के खिलाफ 9 सितंबर को केस दर्ज किया गया है. AIMIM सुप्रीमो और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि खंडवा पुलिस का यह कदम असंवैधानिक है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, मुझे टेक्सास के डलास में एक सम्मानित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या की भयावह खबरों की जानकारी है. उनकी पत्नी और बेटे के सामने, क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से उनका सिर कलम कर दिया, जिसे हमारे देश में कभी होना ही नहीं चाहिए था. इस व्यक्ति को पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी और झूठे कारावास जैसे जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अक्षम जो बाइडेन के कार्यकाल में उसे वापस छोड़ दिया गया क्योंकि क्यूबा ऐसे दुष्ट व्यक्ति को अपने देश में नहीं चाहता था. निश्चिंत रहें, मेरे शासन में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब ​​खत्म हो गया है. 

Live Updates

  • 20:01 (IST) 15 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: ऑनलाइन टिकट बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: भारतीय रेलवे ने एक अहम बड़ा बदलाव किया है. किसी भी ट्रेन के लिए ऑनलाइन बुकिंग खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट के दौरान सिर्फ आधार-प्रमाणित यूजर्स को ही IRCTC वेबसाइट या ऐप के माध्यम से सामान्य आरक्षण बुक करने की अनुमति होगी. यह नियम 1 अक्टूबर, 2025 से लागू होगा. फिलहाल इस तरह का नियम सिर्फ तत्काल बुकिंग पर लागू है. यहां पर बता दें कि सामान्य टिकटों के लिए एडवांस बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है, जबकि सामान्य रिजर्वेशन के लिए बुकिंग रोजाना आधी रात 12.20 बजे से शुरू होती है और रात 11.45 बजे तक चलती है.

  • 15:42 (IST) 15 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज को अगस्त के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अगस्त महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के गेंदबाज को पछाड़कर अवॉर्ड हासिल किया है.  मोहम्मद सिराज के अलावा इस रेस में दो और नाम मैट हेनरी और जायडन सील्स के थे, जो कि नॉमिनेटेड थे. मगर भारतीय पेसर का पलड़ा उन दोनों पर भारी रहा.

  • 12:53 (IST) 15 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: अब सुशीला कार्की के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन, नेपाल में फिर भड़के Gen-Z

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: सुशीला कार्की के शपथ के 3 दिन बाद ही नेपाल की सियासत फिर से पलट गई है. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के पास कार्की के नाम की पैरवी करने वाले जेनरेशन-जेड (Gen-Z) के लोग अब उनके ही विरोध में उतर गए हैं. सोमवार को प्रधानमंत्री के सरकारी आवास के बाहर जेनरेशन-जेड ने विरोध प्रदर्शन किया.

  • 11:54 (IST) 15 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  तेजी से सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा काठमांडू

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: नेपाल में तेजी से शांति लौट रही है. खासतौर से काठमांडू में हालात सामान्य हो रहे हैं. बाजार खुल रहे हैं और चहल-पहल लौट गई है. हाल ही में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया था. नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है.

  • 11:35 (IST) 15 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: गाजियाबाद के मसौता गांव में दलित और राजपूत आमने-सामने, PAC को करना पड़ा तैनात

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मामूली विवाद के बाद दलित और राजपूत आमने-सामने आ गए. हालात नहीं बिगड़े, इसलिए PAC को कर दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक दलित युवक की बाइक गांव के राजपूत वर्ग के लोगों की कार से टकरा गई. इसके बाद कार सवारों ने युवक को थप्पड़ मार दिया. आरोप है कि युवक अपनी मां के साथ शिकायत करने पहुंचा तो मां-बेटे को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया. इसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए गांव में PAC को तैनात कर दिया गया है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST

CSK vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई फिर हारी

CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…

Last Updated: April 3, 2026 23:37:50 IST