Bihar Politics Highlights: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल हुए. इस मौके पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे.
आज जेडीयू में होगी नीतीश के बेटे निशांत की एंट्री
Bihar Politics Key Highlights: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज ऑफिशियली जेडीयू में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे.निशांत के बिहार की सरकार में बतौर डिप्टी सीएम पद संभालने की भी चर्चा है.पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि “मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है, मुझे उस पर गर्व है.”
Nishant Kumar JDU Joining Live: बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने निशांत कुमार के जेडीयू में आने का स्वागत किया है, उन्होंने कहा कि निशांत के आने से जेडीयू में नया युग शुरू होगा, लेकिन नीतीश कुमार की जगह कोई नहीं ले सकता। निशांत कुमार युवा है, वो पार्टी को आगे ले जाने में सक्षम हैं. आरजेडी के नेता सिर्फ प्रोपेगेंडा फैलाने से लगे है. तब उनकी सहानुभूति कहां गई थी, जब नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. लेशी सिंह से बात की इंडिया न्यूज संवाददाता शैलेंद्र ने.
Nishant Kumar JDU Joining Live: जेडीयू में शामिल होने के निशांत कुमार ने हनुमान मंदिर में दर्शन किया. हाईकोर्ट के पास मजार पर जाकर चादर चढ़ाई. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद निशांत ने लिया पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद. मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इस दौरान जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा रहे मौजूद.
Nishant Kumar JDU Joining Live: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज जनता दल यूनाइटेड ज्वाइन कर लिया. पार्टी का सदस्य बनते ही निशांत ने कहा कि यहां आए लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं. आप लोगों ने अपना कीमती समय निकाला और यहां आए उसके लिए धन्यवाद. मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी की सेवा करुंगा.मेरे पिता जी ने जो राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है वह उनका निजी फैसला है. मैं उसे स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं. हम सब नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे. मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा.
Nishant Kumar JDU Joining Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है, मुझे उस पर गर्व है।"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल हुए। इस मौके पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे।
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना स्थित जदयू ऑफिस पहुंच गए हैं. उनके साथ संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद हैं. देखिए वीडियो
नीतीश कुमार के पुत्र निशांत जदयू कार्यालय पहुंचे . जदयू के हजारों कार्यकर्ताओं ने निशांत का जोरदार स्वागत किया. हाथी, घोड़े ,नागारो के साथ निशांत की जदयू कार्यालय में एंट्री हुई. कार्यकर्ताओं ने निशांत पर फूलों की बारिश की.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होंगे, जिससे पार्टी नेतृत्व में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत मिलेगा.निशांत ने शुक्रवार को जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के निवास पर पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात कर भविष्य की अपनी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की थी.जद(यू) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार बैठक में उपस्थित बिहार के एकमात्र मंत्री थे.पार्टी सूत्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई कर चुके निशांत 40 साल की उम्र में जद(यू) में शामिल होंगे और इस मौके पर संजय झा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.इस बीच, अटकलें लगाई जा रही हैं कि निशांत को नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने पर कहा, "...हम उन्हें(निशांत कुमार को) शुभकामनाएं देते हैं..." उन्होंने आगे कहा, "भाजपा का मतलब ही बुलडोजर राज है..."
निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने से पहले पार्टी की ओर से किए पोस्ट पर लिखा कि आज दोपहर 1 बजे जद(यू) प्रदेश कार्यालय में श्री निशांत कुमार जी औपचारिक रूप से जद(यू) की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर आप सभी LIVE जुड़ें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें.
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के JDU में शामिल होने पर कहा, "यह JDU का आंतरिक मामला है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार राजनीति में आएंगे... आज वे पार्टी जॉइन करेंगे। यह बात हमारे नेता तेजस्वी यादव कह रहे थे... नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी और बिहार को नहीं छोड़ना चाहिए... हमें और हमारे नेता को बिहार की जनता की चिंता है। जो वादे किए गए थे आखिर वे कब पूरे होंगे... इस सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है..."
बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने पर कहा, "यह बिहार का भविष्य है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो काम अधूरा बच गया है, उसको पूरा करके दिखाएंगे..."
केंद्रीय मंत्री और NDA के राज्यसभा उम्मीदवार राम नाथ ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के JDU में शामिल होने पर कहा, "यह स्वागत योग्य है। JDU के कार्यकर्ताओं और आम लोगों का यह निर्णय था कि निशांत कुमार JDU में आए और जनता की बात सुनें... उसी को लेकर वे आज JDU की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं... उनकी( बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) इच्छा थी कि वे राज्य सभा जाए..."
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल होने वाले हैं. जिसको लेकर जदयू दफ्तर के बाहर लोगों और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है.
रिटायर्ड IAS ऑफिसर और जेडीयू के नेशनल जनरल सेक्रेटरी मनीष वर्मा ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के बिना कोई भी कारवां आगे नहीं बढ़ सकता। आज पार्टी के स्टेट ऑफिस में हुए एक सेरेमनी में हजारों पार्टी वर्कर्स की मौजूदगी में भाई निशांत कुमार के एक्टिव पॉलिटिक्स में आने का पल जनता दल (यूनाइटेड) परिवार के लिए बहुत इमोशनल और एक्साइटिंग मौका है।
Nishant Kumar JDU Joining Live: बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक अहम बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का फैसला पूरी तरह से नीतीश कुमार की इच्छा पर निर्भर करता है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज जेडीयू में शामिल होकर औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखेंगे. वह पार्टी ऑफिस में आयोजित एक खास समारोह में पार्टी में शामिल होंगे. निशांत ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने के लिए चंपारण की ऐतिहासिक धरती को चुना है. नीतीश कुमार ने भी अपने करियर की सभी अहम यात्राएं यहीं से शुरू की थीं.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बार फिर दोहराया कि इंडिया गठबंधन तो नीतीश कुमार को पीएम के पद तक ले जाना चाहता था, लेकिन भाजपा ने उन्हें कहीं का न रखा. बिना किसी तात्कालिक प्रसंग के यह भी कह डाला कि हम तो सपा-बसपा गठबंधन के तहत बसपा सुप्रीमो मायावती को भी प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे. इन बयानों के जरिये अखिलेश ने दलित समाज, खासकर जाटव जाति और पिछड़ों में कुर्मी समाज को वर्षों से दबी हसरतों को उभारने का काम किया है.
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों के बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री चुनने का फैसला पूरी तरह से नीतीश कुमार की इच्छा पर निर्भर करता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार नीतीश कुमार के गाइडेंस में काम करेगी और वही लीडरशिप तय करेंगे। गठबंधन की मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि NDA पूरी तरह से एकजुट है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ने के फैसले और उनके बेटे निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री ने राज्य की पॉलिटिकल हलचल तेज कर दी है। वह आज जेडीयू में शामिल हो रहे हैं। जेडीयू पॉलिटिकल एडवाइजरी कमेटी की मेंबर मोनी सिंह ने बताया कि निशांत कुमार आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होंगे। निशांत कुमार के पार्टी में स्वागत की तैयारी पूरी हो गई है। पूरे पटना में पोस्टर लगा दिए गए हैं। मोनी सिंह ने कहा कि लोग बहुत उत्साहित हैं। निशांत कुमार के आने से पार्टी मजबूत होगी।
जदयू विधायक हरिनारायण सिंह ने कहा, ‘ये भी निर्णय लिया गया कि निशांत औपचारिक रूप से जदयू में शामिल होंगे. चूंकि एक संवैधानिक पद संभालने के लिए उन्हें विधानमंडल का सदस्य बनना आवश्यक है, इसलिए अप्रैल में नौ सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में वह विधान परिषद के लिए निर्वाचित होंगे. जरूरी नहीं है कि वह अपने पिता के इस्तीफे के बाद खाली होने वाली सीट से चुनाव लड़ें.’’
बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के MLA हरिनारायण सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में बनने वाली नई सरकार में पार्टी चीफ के बेटे निशांत को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाने का "सबकी सहमति से" फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले और नालंदा जिले के हरनौत से MLA हरिनारायण सिंह ने यह भी दावा किया कि निशांत अगले महीने राज्य विधान परिषद के लिए चुने जाएंगे।
इस निर्णय के बाद जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर जदयू के विधायकों की एक बैठक हुई जिसमें निशांत भी मौजूद थे. बैठक में निशांत के जदयू में शामिल होने के स्वरूप पर विमर्श हुआ. मंत्री श्रवण कुमार व जदयू नेता संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी बैठक में शामिल हुए.
निशांत के जदयू में शामिल किए जाने की मांग लंबी अवधि से हो रही है. इस आशय के कई होर्डिंग्स भी कई बार शहर में दिखे हैं. शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायकों के साथ हुई नीतीश कुमार की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली थी कि निशांत राजनीति में आएंगे. उनसे इस संबंध में पार्टी के बड़े नेताओं की बात हो चुकी है.
Nishant Kumar JDU Joining Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत रविवार को दोपहर 1 बजे जेडीयू के राज्य ऑफिस में पार्टी में शामिल होंगे. जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, जिन्हें लल्लन सिंह के नाम से भी जाना जाता है, समेत जेडीयू के सभी सीनियर नेता मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी अभी पक्की नहीं है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निशांत को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.
सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि CM नीतीश कुमार ने बिहार को जंगल राज के दौर से आज़ाद कराया, जिसे जंगल राज कहा जाता था. उन्होंने अच्छे शासन की सरकार दी. उनके कार्यकाल की जितनी तारीफ़ की जाए कम है. उन्होंने बिहार में न्याय का राज स्थापित किया. उनके कार्यकाल में काफ़ी विकास हुआ. उनके कार्यकाल की एक खास बात यह थी कि वे समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाने में सक्षम थे, और एक विकसित बिहार में उनका योगदान सराहनीय है. सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि जब भी बिहार के विकास की बात होती है, तो CM नीतीश कुमार का नाम ज़रूर आता है.
केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि वह भले ही राज्यसभा जा रहे हैं, दिल्ली में रहेंगे, लेकिन वे राजधानी में रहकर बिहार के विकास कार्यों को देखेंगे. नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना की. उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी विदाई नहीं होती है. सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार का नक्शा बदला है.
Nishant Kumar JDU Joining Live: संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर लंबे समय तक बिहार के लिए काम किया है. उनके नाम 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड है. मेरा मानना है कि नीतीश कुमार का काम कई पदों से बढ़कर है. वह अपने हर पद की गरिमा बनाए रखते हैं. उन्होंने राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है, और हम उनके साथ खड़े हैं. हमने तय किया है कि निशांत कुमार पार्टी में शामिल होंगे और काम करेंगे. वह अगले दिन से काम करना शुरू कर देंगे.
Nishant Kumar JDU Joining Live: JDU MP ने कहा, "मेरा मानना है कि बिहार और जेडीयू का भविष्य अच्छा है. नीतीश कुमार का रोल बस बदल रहे हैं. सेशन के दौरान, नीतीश कुमार कुछ दिनों के लिए दिल्ली में रहेंगे, और बाकी समय वह काम देखने के लिए बिहार में ही रहेंगे. इसलिए, किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि नीतीश कुमार हमेशा के लिए दिल्ली चले गए हैं. वह बिहार के डेवलपमेंट के कामों के अपडेट लेते रहेंगे और सुझाव देते रहेंगे."
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज दोपहर 1 बजे जदयू में शामिल होंगे. निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. निशांत कुमार ने शनिवार को पार्टी के सीनियर नेताओं और युवा विधायकों के साथ मुलाकात की. मीटिंग में पार्टी की आगे की स्ट्रेटेजी और आगे बढ़ने के सबसे अच्छे तरीकों पर चर्चा हुई. इस दौरान सभी जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने निशांत कुमार का खुले दिल से स्वागत किया.
RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…
LSG vs SRH LIVE Score Updates | Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Match Live…
GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…
DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…
CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…
KKR vs SRH LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad | 6th…