Gold Silver Price Rate Today: सोने के दाम घटे या चांदी की कीमतों में आया उछाल, यहां जानिये देश के बड़े शहरों के ताजा रेट्स
Gold Silver Price Rate Today: सोने के दाम घटे या चांदी की कीमतों में आया उछाल
Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: अंतराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक उथल-पुथल का दौर जारी है. रूस और यूक्रेन के पिछले करीब 4 साल से युद्ध हो रहा है, जबकि हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला करके वैश्विक स्तर पर टेंशन बढ़ा दी है. ईरान में भी विद्रोह की स्थिति बन गई है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक उथल-पुथल के चलते लोगों को सबसे अच्छा और सुरक्षित निवेश सोना-चांदी ही लग रहा है. यही वजह है कि सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. यह अलग बात है कि कभी-कभी गिरावट भी होती है. वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा अपटेड के अनुसार, बुधवार (07 जनवरी, 2026) को सुबह के दौरान 24 कैरेट सोने के दाम बढ़कर 136660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, अन्य माध्यम गुडरिटर्न्स के मुताबिक, बुधवार को सोना बढ़कर 1,38,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. सोने के दामों को लेकर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार (06 जनवरी, 2026) को सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन तेजी रही. इसके साथ ही सोने का दाम दिल्ली में बढ़कर 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,460.49 डॉलर प्रति औंस हो गया. इस क्रम में IBJA के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों देश-दुनिया में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा भाव बढ़कर 1,38,565 रुपये प्रति 10 ग्राम पर तक जा पहुंचा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में सोने का वायदा भाव बढ़कर 4,476.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. यहां जानिये (07 जनवरी, 2026) को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी दामों को लेकर हर अपडेट्स.
शहर का नाम 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
Gold Silver Price Rate Today: बुधवार (07 जनवरी, 2026) को चांदी 2,894 रुपये महंगी हुई जबकि सोना 45 रुपये कम होकर 1.37 लाख रुपये हो गया. चांदी के दाम 7 जनवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 2,894 रुपये बढ़कर 2,46,044 रुपये किलो पर पहुंच गया है. बुधवार को चांदी के दाम में गिरावट हुई. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 45 रुपये गिरकर 1,36,615 रुपये पर आ गया. इससे पहले ये 1,36,660 रुपये पर था, जबकि सोना 29 दिसंबर 2025 को 1,38,161 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था.
Gold Silver Price Rate Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार (7 जनवरी 2026) को 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)लगभग 1,36,615 रुपये से 1,39,040 रुपये के बीच रहा. वहीं, 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) लगभग 1,27,410 रुपये रहा. इसके अलावा 18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) लगभग 1,04,280 रुपये रहा. वहीं, चांदी (प्रति किलोग्राम) 2,46,044 रुपये से 2,58,000 रुपये के बीच रही, जो एक नए उच्च स्तर पर पहुंच गई. वहीं, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता लगभग 2,53,100 प्रति किलोग्राम रहा, जबकि चेन्नई में लगभग 2,71,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा.
Gold Silver Price Rate Today: बुधवार सुबह 9 बजकर 45 पर सोने की कीमत 695 रुपये लुढ़क कर 1,38,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी, जबकि चांदी 4,197 रुपये की गिरावट के साथ 2,54,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. इससे पहले मंगलवार को सोना प्रति 10 ग्राम 1,39,083 रुपये पर बंद हुआ था, वहीं बुधवार को यह मामूली तेजी के साथ 1,39,140 रुपये पर खुला.
Gold Silver Price Rate Today: चांदी कीमतों में लगातार इजाफा जारी है. नया साल शुरू होने के साथ ही चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला. इस बीच अखिल भारतीय सर्राफा संघ की मानें तो सोमवार और मंगलवार के बाद दिल्ली में लगातार तीसरे दिन चांदी की कीमतें बढ़ी हैं. दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में 7,000 का इजाफा हुआ और यह 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों को मिलाकर) हो गई.
Gold Silver Price Rate Today: सोने के दामों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. बुधवार को भी इनके दामों में इजाफा हुआ है.
शहर 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम 22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम 18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली 138980 रुपये 127410 रुपये 104280 रुपये
मुंबई 138830 रुपये 127260 रुपये 104130 रुपये
कोलकाता 138830 रुपये 127260 रुपये 104130 रुपये
चेन्नई 139980 रुपये 128310 रुपये 107010 रुपये
बेंगलुरु 138830 रुपये 127260 रुपये 104130 रुपये
Gold Silver Price Rate Today: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को दिल्ली में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,531 रुपये रहा, जबकि 100 ग्राम चांदी का भाव 25, 310 हो गया और 1 किलो चांदी का भाव 2,53100 रहा.
Gold Silver Price Rate Today: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद के अलावा लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 7 जनवरी 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,34,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…
Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…
Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…
Stock Market Highlights: शुक्रवार को निफ्टी 178 अंक गिरकर 23,462 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 500…