<

Live Gold Silver Price Rate Today: सोने के दाम घटे या चांदी की कीमतों में आया उछाल, यहां जानिये दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट्स

Live Gold Silver Price Rate Today: सोने के दाम घटे या चांदी की कीमतों में आया उछाल, यहां जानिये दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट्स

Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates:  अंतराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देश-दुनिया के बाजारों में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है. भारतीय शेयर बाजार में भी लगातार गिरावट नजर आ रही है. वहीं, सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है और नए रिकॉर्ड बन गए हैं.  अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (सभी टैक्स सहित) बढ़कर 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा डेटा के मुताबिक,  सोमवार (12 जनवरी, 2026) सुबह तक 24 कैरेट सोने के कीमत 1,37,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार, सोमवार को सोने की कीमत बढ़कर 1,40,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. इसके अलावा MCX पर भी सोने में तेजी देखने को मिली. सोमवार को इसका भाव 1,38,525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. चांदी की बात करें को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी का भाव 2,42,808 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी में मजबूती देखने को मिली और इसका भाव बढ़कर 2,49,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट बताती है कि सोमवार को सुबह के दौरान चांदी की कीमत 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 6,500 रुपये की तेजी के साथ 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. 

price silver

Live Updates

  • 16:34 (IST) 12 Jan 2026

    Live Gold Silver Price Rate Today: 12 जनवरी को देश के प्रमुख शहरों में किस दाम पर बिका सोना

    Live Gold Silver Price Rate Today: गुड रिटर्न के अनुसार, देश के प्रमुख शहरों में सोने दाम कुछ इस तरह रहे. 

    अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,42,200 रुपये 

    22 कैरेट - 1,30,350 रुपये 

    18 कैरेट - 1,06,660 रुपये

    ----------------

    लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,42,300 रुपये 

    22 कैरेट - 1,30,450 रुपये 

    18 कैरेट - 1,06,760 रुपये

    --------------------

    पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,42,200 रुपये

    22 कैरेट - 1,30,350 रुपये 

    18 कैरेट - 1,06,660 रुपये

    -----------------

    हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,42,150 रुपये 

    22 कैरेट - 1,30,300 रुपये 

    18 कैरेट - 1,06,610 रुपये

    ----------------

    दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,42,300 रुपये

    22 कैरेट - 1,30,450 रुपये 

    18 कैरेट - 1,06,760 रुपये

    ------------------

    मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,42,150 रुपये 

    22 कैरेट - 1,30,300 रुपये 

    18 कैरेट - 1,06,610 रुपये

    ---------------------

    चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,43,130 रुपये

    22 कैरेट - 1,31,200 रुपये 

    18 कैरेट - 1,09,450 रुपये

    ------------------------

    कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

    24 कैरेट - 1,42,150 रुपये 

    22 कैरेट - 1,30,300 रुपये 

    18 कैरेट - 1,06,610 रुपये

  • 14:43 (IST) 12 Jan 2026

    Live Gold Silver Price Rate Today: सोना-चांदी के दामों ने भरी रफ्तार

    Live Gold Silver Price Rate Today: सोमवार को सुबह ही चांदी के अलावा सोने में भी जबरदस्त तेजी आई. सोने के फरवरी वायदा ने 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का नया कीर्तिमान बनाया. इसकी शुरुआती कीमत ₹1,39,600 थी और दिन के कारोबार में इसमें लगभग 2000 रुपये या 1.4% की बढ़त देखी गई.

  • 13:57 (IST) 12 Jan 2026

    Live Gold Silver Price Rate Today: सोने के दाम ऑल टाइम हाई पर

    Live Gold Silver Price Rate Today: सोने के दाम सोमवार को (12 जनवरी) ऑल टाइम हाई पर हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,883 रुपए बढ़कर 1,40,005 रुपये पहुंच गया है.

  • 12:28 (IST) 12 Jan 2026

    Live Gold Silver Price Rate Today: सोने-चांदी की कीमत सोमवार को ऑल टाइम हाई पर

    Live Gold Silver Price Rate Today: सोने-चांदी की कीमत सोमवार (12 जनवरी), 2026) को ऑल टाइम हाई पर है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,883 रुपये बढ़कर 1,40,005 रुपये पर है. रविवार को यह 1,37,122 रुपए/10 ग्राम पर था. 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1,38,161 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी. उधर, एक किलो चांदी की कीमत 14,475 रुपये बढ़कर 2,57,283 रुपये पर है. रविवार को इसकी कीमत 2,42,808 रुपये किलो थी. इससे पहले 7 जनवरी को चांदी की कीमत 2,48,000 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी. 

  • 11:26 (IST) 12 Jan 2026

    Live Gold Silver Price Rate Today: सोने में 2 हजार तो चांदी में लगभग 10 हजार रुपये का इजाफा

    Live Gold Silver Price Rate Today: सोमवार को सोने और चांदी में तेजी आई. चांदी में इतनी तेजी आई कि इसने एमसीएक्स में अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. सोने में सोमवार को 2 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का इजाफा हुआ. इसके अलावा चांदी में लगभग 10 हजार रुपये की तेजी है. सुबह 10.30 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का दाम 1,40,831 रुपये है। इसमें 2012 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल है। सोने ने अब तक 1,39,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है. वहीं, सुबह 10.30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी की कीमत 2,62,097 रुपये दर्ज की गई है. इसमें 9372 रुपये प्रति किलो की तेजी है. चांदी ने अब तक 2,60,711 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,63,996 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Live Stock Market Highlights: aसेंसेक्स 1500 अंकों की जोरदार गिरावट! निफ्टी 23600 के नीचे फिसला, बाजार में मचा हड़कंप

Live Stock Market Highlights: सोमवार सुबह Asian-Pacific बाज़ारों में गिरावट देखने को मिली. इसकी वजह…

Last Updated: April 13, 2026 15:36:13 IST

Asha Bhosle Funeral Highlights: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Asha Bhosle funeral Highlights: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष…

Last Updated: April 13, 2026 18:08:02 IST

MI vs RCB Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, बेंगलुरु ने बुरी तरह रौंदा, कोहली-रजत की फिफ्टी

MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…

Last Updated: April 12, 2026 23:54:35 IST

LSG vs GT Highlights: शुभमन गिल-जॉस बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: April 12, 2026 19:14:45 IST

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत, दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका शतक

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…

Last Updated: April 11, 2026 23:38:53 IST