GT vs PBKS LIVE Score Updates | Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Live Score Updates | GT vs PBKS IPL 2026 Scorecard Live | GT vs PBKS Playing 11: पिछले सीजन की रनर-अप टीम पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज करेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर पंजाब किंग्स की टीम सालों से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी.
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर अपडेट.
GT vs PBKS LIVE Score Updates | GT vs PBKS Playing 11: IPL 2026 का चौथा मुकाबला 31 मार्च (मंगलवार) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच टक्कर होगी. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए शाम 7 बजे टॉस होगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर एक बार फिर पंजाब किंग्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे.
अय्यर ने IPL 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था. इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. इन दोनों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें 3 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं. वहीं, पंजाब किंग्स ने भी 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है.
साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंग्टन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा.
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, विजयकुमार, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.
GT vs PBKS LIVE Updates: मैदान पर दोनों कप्तान आ गए हैं और टॉस के लिए तैयार हैं. देखना होगा कि कौन सी टीम टॉस जीतती है.
GT vs PBKS LIVE Updates: अब मैच की शुरुआत होने में अधिक समय नहीं बचा है. अभी से आधे घंटे बाद यानी शाम 7 बजे टॉस होगा. दोनों टीम की प्लेइंग XI क्या होगी वो तो टॉस के बाद ही पता चलेगा.
PBKS vs GT Live: आज के मैच में बारिश की संभावना नहीं है. भले ही दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई लेकिन चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम ठीक है औऱ 40 ओवर का खेल हो सकता है.
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले साल कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 17 मैच में बल्लेबाजी करते हुए 600 से भी ज्यादा रन बनाए थे. हालांकि, फाइनल में उनका बल्ला नहीं चला था.
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच के लिए शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा. मुल्लांपुर की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को दोनों को मदद मिलती है. ऐसे में यहां पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.
गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में आईपीएल का खिताब जीता था. वहीं, पंजाब किंग्स पिछले 18 सालों से ट्रॉफी से दूर है. पिछले साल पंजाब की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब हासिल नहीं कर पाए थे.
पिछले साल पंजाब किंग्स ने फाइल तक का सफर तय किया था. हालांकि फाइनल मुकाबले में पंजाब को आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ तक का सफर किया था. एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हारने के बाद गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों की ओपनिंग जोड़ी लगभग तय है. पिछले साल GT की ओर से शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पूरे सीजन ओपनिंग की थी. वहीं, पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य ने पारी की शुरुआत की थी. दोनों ही टीमों के ओपनिंग बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था.
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर अपनी टीमों की बल्लेबाजी के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं. हालांकि कप्तानी के मामने में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शुभमन गिल से आगे रहा है. अय्यर ने IPL में कप्तान के तौर पर 58.8 मैच (कम से कम 50 मैच) जीते हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (58.8 फीसदी) और तीसरे नंबर पर एमएस धोनी (58.3 फीसदी) हैं.
सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन एक बार फिर IPL 2025 की तरह प्रदर्शन करना चाहेंगे. पिछले सीजन साईं सुदर्शन ने 156.17 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 759 रन बनाए थे. उन्होंने IPL 2025 में ऑरेंज कैप अपने नाम किया था.
कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले साल 175 के स्ट्राइक रेट से 600 से ज्यादा रन बनाए थे. इसमें 6 अर्धशतक शामिल रहे. इस सीजन में अय्यर ने कुल 39 छक्के लगाए थे. मिडिल ओवर्स में श्रेयस अय्यर स्पिनर्स के खिलाफ दबदबा बनाए रखते हैं. इस सीजन भी उन्हें पिछले साल की तरह अपनी टीम को लीड करना होगा.
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान का विकेट थोड़ा अनिश्चित रहता है. यहां पर कभी 200+ का स्कोर बन जाता है, तो कभी 120 का स्कोर बनाना भी मुश्किल हो जाता है. मुल्लांपुर की पिच अक्सर बल्लेबाजों और गेंदाबजों के लिए मददगार साबित होती है. ऐसे में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन पिच धीमी होने के साथ-साथ स्पिनर्स का रोल अहम हो जाता है. इतना ही वहीं, इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिससे रनों रोकना मुश्किल हो जाता है.
आंकड़ों पर नजर डालें, तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है. पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. इनमें से 3 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. हालांकि अगर पिछले 2 सालों की बात करें, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. दरअसल, पिछले 2 सीजन में पंजाब किंग्स ने 2 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात ने सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है. मुल्लांपुर के मैदान पर गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को एक बार हराया है. ऐसे में इस सीजन भी शुभमन गिल की टीम पंजाब किंग्स को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी.
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी.
CSK vs RR LIVE Score Updates | CSK vs RR Playing 11 | Chennai Super…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: निवेशक एक…
MI vs KKR LIVE Updates: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight…
RCB vs SRH LIVE Score Updates: आईपीएल 2026 का पहला रोमांचक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…
Noida International Airport Inauguration Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (28 मार्च, 2026) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट…